मुंबई : ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) अलग होने की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पति के किसी IPL 2024 के मैच में शामिल न होने के चलते उनके बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच क्रिकेटर का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। हार्दिक पांड्या आज भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं।
पढ़ें :- IND vs NZ LIVE : न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें- प्लेइंग इलेवन
वह IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के कैप्टन भी बने थे। क्रिकेट मैच के दौरान वह हेडलाइंस में छाये रहे, लेकिन इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। अब नताशा से अलग होने की खबरों के बीच हार्दिक का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह बता रहे हैं कि उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी आखिर किसके नाम कर दी है। क्रिकेटर का कहना है कि उनके पिता और भाई ने ही नहीं, बल्कि उन्होंने भी अपनी सारी प्रॉपर्टी मां के नाम कर दी है। वह नहीं चाहते हैं कि आगे चलकर उन्हें किसी को 50 प्रतिशत प्रॉपर्टी देना पड़े।
Hardik pandya is a smart man.. he knew about this divorce thing can happen with Natasha #Hardikpandya pic.twitter.com/f8BxqMd9bI
— भाई साहब (@Bhai_saheb) May 25, 2024
पढ़ें :- लखनऊ की द वॉरियर्स अकादमी के 23 खिलाड़ी राष्ट्रीय जू-जित्सु चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, हैदराबाद में 27 से 29 जनवरी तक होगी राष्ट्रीय स्पर्धा
वीडियो में हार्दिक ने कहा, “पिता का अकाउंट भी मम्मी के नाम पर है, भाई के अकाउंट में भी और मेरे अकाउंट में भी। सब उनके नाम पर है। हमारे पास जितने भी कार, घर, सबकुछ उनके नाम पर है। मैंने सोचा कि मैं अपने नाम पर नहीं लूंगा। मुझे 50 प्रतिशत आगे जाकर किसी को नहीं है। मैंने कहा कि मैं अपने नाम पर कुछ नहीं लूंगा। 50 प्रतिशत किसी को देने पर मुझे बहुत चुभेगा। तुम लोग के नाम पर रहेगा, 50 प्रतिशत कहीं जाएगा नहीं।” हार्दिक पांड्या का ये वीडियो उनकी शादी से पहले का है। नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की खबरों के बीच क्रिकेटर का ये वीडियो यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।