Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video-हसीन जहां ने बेटी के साथ मां सरस्वती की पूजा, मोहम्मद शमी के फैन्स का फूटा गुस्सा, किए भद्दे कमेंट

Video-हसीन जहां ने बेटी के साथ मां सरस्वती की पूजा, मोहम्मद शमी के फैन्स का फूटा गुस्सा, किए भद्दे कमेंट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने तलाक नहीं लिया है, लेकिन उनका केस चल रहा है। शमी और हसीन जहां लम्बे समय से अलग रहते हैं। हसीन जहां अपने सोशल मीडिया वाले जीवन में व्यस्त दिखाई देती हैं।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

सोशल मीडिया पर वह लगातार कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं और यूजर्स से एंगेज रहने का प्रयास करती हैं। हसीन जहां के वीडियो और फोटो आते हैं। इस बार उनकी तरफ से कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद यूजर्स आग बबूला हो गए हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वह लगातार कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं और यूजर्स से एंगेज रहने का प्रयास करती हैं। हसीन जहां के वीडियो और फोटो आते हैं। इस बार उनकी तरफ से कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद यूजर्स आग बबूला हो गए हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दरअसल सरस्वती पूजा (Saraswati Puja)के दिन हसीन जहां ने इन्स्टाग्राम पर अपनी बेटी का फोटो पोस्ट कर दिया। अब तक ऐसा देखा जाता रहा है कि वह सोशल मीडिया से अपनी बेटी को दूर रखती हैं लेकिन इस बार ऐसा कर दिया। एक वीडियो के बाद दूसरे पोस्ट में बेटी का फोटो पोस्ट किया गया। इसके बड़ा यूजर्स ने हसीन जहां की क्लास लगाना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने उनको कहा कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ यूजर्स काफी ज्यादा आक्रामक मूड में दिखे, उनमें से एक ऐसा था, जिसने कहा कि यह अच्छा हुआ कि शमी भाई ने आपको छोड़ दिया। कई यूजर्स ने गाली-गलौच वाली भाषा का प्रयोग भी किया है। कमेंट्स इस आर्टिकल में लगे इन्स्टाग्राम पोस्ट के नीचे पढ़े जा सकते हैं।

पढ़ें :- अस्पताल में बुजुर्ग को नहीं मिला सहारा, 70 साल की उम्र में खुद स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हुई महिला; वीडियो ने उठाए सवाल

हसीन जहां (Hasin Jahan) को ट्रोल करने वाले लोगों में जायदातर मोहम्मद शमी से प्यार करने वाले लोग हैं। ये सभी शमी के फैन्स हैं और उनके गेम से प्रभावित होकर सपोर्ट करते हैं। हसीन जहां कई बार विवादित पोस्ट भी करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मजहब को भी टारगेट किया था।

हसीन जहां (Hasin Jahan) की बेटी रहती है साथ शमी की बेटी हसीन जहां के साथ ही रहती हैं। मोहम्मद शमी उसके भरण-पोषण के लिए हर माह पैसे भी भेजते हैं। कोर्ट के आदेश के बाद ऐसा किया गया है। शमी और हसीन जहां के मामले को लेकर केस चल रहा है लेकिन कोई फैसला नहीं आया है और न ही तलाक हुआ है।

Advertisement