दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी (BJP candidate Ashutosh Tiwari) का नामांकन दाखिल हो गया है। सोमवार को भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में ये नामांकन भरा गया है। मंच पर उस वक्त हर किसी की नजर नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) पर टिक गई, जब वे भावुक हो गए और रोने लगे। बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी (BJP candidate Ashutosh Tiwari) के नामांकन के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि हम सभी साथ हैं। बीजेपी (BJP) का एक-एक कार्यकर्ता आशुतोष भैया के लिए प्राण झोंक देगा। हम एक-एक घर में जाकर इनके लिए हाथ जोड़ेंगे। संबोधन के अंतिम दौर में नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और भावुक हो गए।
पढ़ें :- अखिलेश यादव से संजय सिंह ने की मुलाकात, AAP-सपा के बीच संभावित चुनावी गठबंधन पर सियासी हलचल तेज
दतिया- मंच पर भावुक हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा
नामांकन सभा में भाषण देते वक्त हुए भावुक नरोत्तम मिश्रा#डॉ_नरोत्तम_मिश्रा #दतिया #मध्यप्रदेश pic.twitter.com/ONBZT3jOeC
— Shubham Soni (@Shubhamsoni93) July 13, 2026
पढ़ें :- Video : कांग्रेस, बोली-राष्ट्रगान के अपमान के लिए सतीश महाना, नरेंद्र मोदी और BJP को देश से मांगनी चाहिए माफी
नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि मैं 16 जुलाई से यही पर डेरा जमाऊंगा। मैं क्षेत्र में एक-एक दरवाजे पर जाकर अपना शीश नवाऊंगा। मैं एक-एक गांव के अंदर जाऊंगा। यह कहते हुए नरोत्तम मिश्रा की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने पास खड़े आशुतोष तिवारी के कंधे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) को आशीर्वाद देते हुए नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) भावुक हो गए। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा कि मैं आशुतोष को जिताऊंगा। इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर दतिया की जनता का अभिवादन किया औ मंच की ओर चले गए।
सीएम मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र की बात है तो अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए। पूरे देश में एक सामान कानून की बात होनी चाहिए। कांग्रेसी इससे मुंह छुपा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता की पार्टी है, यह राजा-महराजाओं की पार्टी नहीं है।
नरोत्तम मिश्रा भी हैं साथ
उन्होंने दतिया की जनता से कहा कि सिर्फ आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) ही नहीं, आपके साथ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) भी मौजूद हैं। सीएम ने मंच से कहा कि नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के नेतृत्व में ही उनका छोटा भाई आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) यहां चुनाव लड़ने आया है।
नेताओं ने दिया सांत्वना
पढ़ें :- BJP की नई टीम से मिले पीएम मोदी, पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ खिंचवाई तस्वीर
नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) अपने संबोधन के बाद जब मंच पर जाकर बैठे तो वहां भी भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। पास बैठे नेताओं ने उन्हें ढांढस दिया और सांत्वान दिया है।