पटना। बिहार की काराकाट लोकसभा सीट (Karakat Lok Sabha Seat) से इस बार भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri Cinema Industry Superstar Pawan Singh) भी चुनावी मैदान में लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं अब भोजपुरी सिनेमा के एक और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav) भी पवन सिंह (Pawan Singh) के समर्थन में आ गए हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने पवन सिंह (Pawan Singh) के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि शेर अकेले मैदान में है, उन्हें किसी की जरूरत नहीं है।
पढ़ें :- पप्पू यादव के बेटे सार्थक IPL नीलामी में बिके तो गदगद हुए पूर्णिया सांसद, बोले- प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाओ
VIDEO | Here’s what Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav on BJP expelling Pawan Singh from party.
“An artist doesn’t need a party. Weak people get dependent on the party. He is enough alone.”
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/NVHWWiVnQZ
— Press Trust of India (@PTI_News) May 26, 2024
पढ़ें :- Magh Mela 2026 : स्कैन टू फिक्स तकनीकी के तहत बिजली के पोल्स पर लगेंगे 15 हजार बार कोड , सोलर से 24x7 रोशन रहेंगे संगम घाट और चौराहे
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि राजनीति दल का सहारा वही लोग लेते हैं जो कमजोर होते हैं पवन सिंह (Pawan Singh) को किसी दल की जरूरत नहीं है। पवन सिंह (Pawan Singh) को बीजेपी से निष्कासित करने के सवाल पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि पवन सिंह (Pawan Singh) शेर हैं और वह अकेले चुनाव जीतेंगे। पवन सिंह के समर्थन में मैं भी काराकाट जाऊंगा। रोड शो से लेकर हेलीकॉप्टर शो सभी करूंगा।
‘बिहार के शेर हैं पवन सिंह’
बता दें कि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri Cinema Industry Superstar Pawan Singh) बिहार की काराकाट सीट (Karakat Lok Sabha Seat) पर उपेंद्र कुशवाहा आमने-सामने है। पवन सिंह (Pawan Singh) निर्दलीय मैदान में है। वहीं एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर से ताल ठोक रहे हैं। पवन सिंह के समर्थन में भोजपुरी के कई बड़े कलाकार लगातार पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल ने कहा कि कलाकार का रोज लहर होता है। पवन सिंह (Pawan Singh) के अकेले चुनाव लड़ने पर खेसारी ने कहा कि पूरे बिहार की जनता उनके साथ है और वह बिहार के शेर हैं बिहार के राजा हैं। वह जीतेंगे, खेसारी का पूरा समर्थन है।
‘भोजपुरी को पवन सिंह ने बहुत कुछ दिया’
पढ़ें :- कहीं और छूते तब क्या होता? यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद के बयान पर बढ़ा विवाद तो दी ये सफाई
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि जहां कलाकार की बात आती है पवन सिंह (Pawan Singh) ने भोजपुरी को बहुत कुछ दिया है। हमारा पूरा सहयोग उनका उनके साथ रहेगा और सम्मान भी रहेगा। बीजेपी पार्टी से निकाल जाने पर खेसारी ने कहा कि कलाकार के लिए कोई पार्टी मायने नहीं रखता है। किसी पार्टी के भर से वह नहीं हैं बिहार का शेर है वह अकेला ही सबके लिए काफी है। खेसारी ने कहा कि भोजपुरी भाषा में हम सब एक ही है। चुनाव के माहौल में कुछ लोगों ने बदलने की कोशिश की है लेकिन भाषा कभी नहीं बदलती है। बोलने वाले आप ही और हम हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि पवन सिंह (Pawan Singh) अकेले नहीं है। पूरा समाज उनके साथ है। पूरा बिहार उनके साथ है। भाषा के लिए उन्होंने बहुत काम किया है। पवन सिंह (Pawan Singh) बिहार का बेटा है, नेता और बेटा में फर्क होता है और बिल्कुल पवन सिंह (Pawan Singh) को जितना है। बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं के चुनाव प्रचार में जाने पर खेसारी ने कहा कि उनका अपना सम्मान है लेकिन कौन भारी पड़ेगा और कौन कमजोर पड़ेगा यह रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा? लेकिन, पवन सिंह को जितना है यह तय है।