Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video : बरौनी एक्सप्रेस में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई, गुस्से में आकर चलती ट्रेन से महिला कूदी, एमपी से वीडियो आया सामने

Video : बरौनी एक्सप्रेस में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई, गुस्से में आकर चलती ट्रेन से महिला कूदी, एमपी से वीडियो आया सामने

By santosh singh 
Updated Date

मध्य प्रदेश : बरौनी एक्सप्रेस (Barauni Express) ट्रेन में पति-पत्नी ने आपस में हुई मारपीट के बाद पत्नी ने चलती ट्रेन से उरई से आटा रेलवे स्टेशन (Orai to Aata Railway Station) के बीच छलांग लगा दी। इस दौरान ट्रेन में बैठे लोग तमाशा देखते रह गए। घटना का वीडियो ट्रेन में बैठे यात्रियों ने बना लिया।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रेन में सभी यात्री बैठे हुए है और एक दंपत्ति अपने बच्चों के साथ गेट पास बैठे होते हैं। पत्नी ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी होती है और उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो रहा होता है, इसी दौरान महिला दरवाजे के एंगल को पकड़ती है और ट्रेन से नीचे कूद जाती है। हालांकि वीडियो में एक युवती उसका हाथ पकड़‌कर रोकने की कोशिश करती दिख रही है। इसके बाद महिला का बच्चा रोना शुरू कर देता है।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

महिला के नीचे कूदते ही बोगी में हडकंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को रोका गया। महिला की जान बच पाई या नहीं, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement