The Exodus of Migrant Workers from Surat : मिडिल-ईस्ट जंग के बीच कथित एलपीजी संकट के चलते गुजरात के सूरत से चिंताजनक तस्वीरें सामने आयी हैं। जहां पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने के लिए मजबूर हैं। श्हर के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने पहुंच गए। जिसके चलते भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी।
पढ़ें :- Asian Games : भारत के नाम कंपाउंड आर्चरी में डबल गोल्ड, महिला टीम के बाद मिक्स्ड टीम ने भी लहराया परचम
दरअसल, सूरत के उधना रेलवे स्टेशन की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा है। जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे लंबी कतारों में दिखाई दिये। इस दौरान कुछ लोग अपना समान लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते हुए नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे हजारों की संख्या में लोग यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट हासिल करने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। वहीं, सुरक्षाकर्मी स्थिति को काबू करने की कोशिशों में लगे हुए थे और लाठीचार्ज के बाद भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले।
"अब नहीं आऊंगा दोस्त, अब नहीं आऊंगा"
गुजरात के सूरत स्टेशन से बड़ी संख्या में मजदूर लौट रहे हैं. क्योंकि गैस की किल्लत की वजह से वहां काम ही नहीं बचा.
इसके अलावा लोगों को खाने तक की दिक्कत हो रही है. भयंकर हालात हैं. pic.twitter.com/08gScyTLOK
पढ़ें :- एपल की भारतीय पेमेंट मार्केट में एंट्री, Axis Bank के साथ मिलकर लॉन्च की Apple Pay सर्विस
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 19, 2026
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़े हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिसके बाद यात्री डंडेबाजी से बचने के लिए लोहे की जालियों के ऊपर से कूदते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, इन तस्वीरें एलपीजी संकट के चलते परेशानी का सामना कर रहे प्रवासी मजदूरों की कहानी बयां करती है। इस दौरान एक भावुक युवक को कहते सुना जा सकता है- “अब नहीं आऊंगा दोस्त, अब नहीं आऊंगा।”