Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-बलरामपुर जिले में 55 साल के बुजुर्ग ने 5 वर्षीय बच्ची का रेप किया, पुलिस ने भेजा जेल, सपा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

VIDEO-बलरामपुर जिले में 55 साल के बुजुर्ग ने 5 वर्षीय बच्ची का रेप किया, पुलिस ने भेजा जेल, सपा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

By santosh singh 
Updated Date

बलरामपुर। यूपी (UP) के बलरामपुर जिले (Balrampur District) की उतरौला विधानसभा (Utraula Assembly) के ग्रामसभा मलमलिया (Gram Sabha Malmaliya) में बीते 1 जून को आनंद कुमार मिश्रा 55 वर्षीय ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची का बलात्कार किया। ग्राम वासियों की मदद से बनाए गए वीडियो के आधार पर वहां की पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की फिर इस क्रूर व्यक्ति को जेल भेजा दिया।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव (Samajwadi Party spokesperson Manoj Yadav) का अरोप है कि अब उसके परिवार को बीजेपी (BJP) समर्थित गुंडों से मुकदमे को वापस लेने की धमकी दी जा रही है। समाजवादी पार्टी उस गरीब परिवार और मासूम बच्ची के साथ है। उन्होंने कहा कि डराने धमकाने की कोशिश कदाचित न की जाए, जिले की पुलिस का दायित्व बनता है, कि परिवार के जान माल की रक्षा करें।

दुष्कर्म मामले में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिला। शुक्रवार को हुई इस मुलाकात में श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सैयद तवक्कल हुसैन रिज़वी समेत कई नेता शामिल थे।

सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा और परिवार को आर्थिक मदद व सुरक्षा की मांग की। सपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा बन कर रह गया है।

सैयद तवक्कल हुसैन रिज़वी ने इस घटना को समाज पर धब्बा बताते हुए आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक मसूद खान, प्रदेश सचिव ओंकारनाथ पटेल, महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉ. हिना कौसर समेत कई नेता मौजूद थे। सपा नेताओं ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement