मेरठ। योगी सरकार (Yogi Government) में राज्यमंत्री दिनेश खटिक (Minister of State Dinesh Khatik) के घर के बाहर सांड ने 85 साल के बुजुर्ग को इस कदर सींग मारा कि बुजुर्ग हवा में उछल गए। उनकी आंतें बाहर आ गई हैं। बुजुर्ग आईसीयू में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बुजुर्ग आराम से रास्ते में जा रहे थे, वो सांड के किनारे से ही निकल रहे थे। तभी सांड को पता नहीं क्या सूझी और उसने बुजुर्ग को हवा में उठाकर फेंक दिया। गंगानगर के राजेंद्रपुरम में हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया है। इस घटना में बुजुर्ग को आंत और पेट में काफी चोट लग गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को ये घटना राज्य मंत्री दिनेश खटीक के घर के पास घटित हुई।
Video-यूपी के मेरठ में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास के सामने एक सांड ने बुजुर्ग को सिंगों पर उठाकर पटक दिया। सांड के हमले में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई और पेट की आंत बाहर निकल गई। pic.twitter.com/OQkfH6efbw
— santosh singh (@SantoshGaharwar) September 6, 2024
पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
बुजुर्ग के बेटे प्रमोद अवंतिका की दुकान राजेंद्रपुरम में है। उनका इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम है. उनके पिता कृपाल सिंह गुरुवार शाम घर से दुकान जा रहे थे। उनके हाथ में छड़ी थी, रास्ते में एक घर के सामने सांड ड्रम में रखा चारा खा रहा था। जैसे ही कृपाल सिंह उसके पास से गुजर रहे थे तभी सांड ने हमला कर दिया।