नगीना। यूपी के बिजनौर जिले की नगीना तहसील के नंदपुर गांव (नंदपुर खुर्द) में स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल है। बता दें कि 13 जनवरी सोमवार को खबरें आईं कि एक कुत्ता सुबह करीब 4 बजे से लगातार हनुमान जी की प्रतिमा की परिक्रमा कर रहा है। विभिन्न रिपोर्ट्स में समय अलग-अलग दावा किया जा रहा है। कुछ में 36 घंटे, कुछ में 48 घंटे, और कुछ में 60 घंटे तक या इससे भी ज्यादा। लोगों का कहना है कि कुत्ता थकने पर मूर्ति के पास ही बैठ जाता है, फिर कुछ देर बाद उठकर फिर परिक्रमा शुरू कर देता है। खास बात जो सामने आई हैं कि कुत्ते ने इस दौरान न खाना खाया, न पानी पिया। वह शांत है, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा और मंदिर परिसर से बाहर नहीं जा रहा।
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
#बिजनौर के नगीना में एक कुत्ता 36 घंटे से हनुमान जी की प्रतिमा की परिक्रमा कर रहा है. थकने पर बैठ जाता है और फिर परिक्रमा करने लगता है. श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई है इस चमत्कारिक दृश्य को देखने के लिए pic.twitter.com/j9mMZicIxg
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) January 13, 2026
एक वीडियो में कुत्ते के ऊपर एक कबूतर बैठा दिखा, जो बाद में मर गया। कुछ लोगों ने बताया कि कुत्ता उस पर रोता-सा नजर आया, फिर परिक्रमा जारी रखी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे, भीड़ उमड़ गई है। लोग इसे हनुमान जी की कृपा, चमत्कार, या आस्था का प्रतीक मान रहे हैं। कुछ इसे बाबा भैरव से भी जोड़ रहे हैं।
पढ़ें :- सुल्तानपुर में डबल मर्डर: बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट
यह वीडियो आज 14 जनवरी को भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर भी ढेर सारे वीडियो और पोस्ट वायरल हैं, जहां लोग जय बजरंगबली कह रहे हैं। ऐसी घटनाएं कभी-कभी अन्य जगहों पर भी सुनने को मिलती हैं, लेकिन यह वाला मामला अभी लोकल स्तर पर बहुत चर्चित है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की। बताया जा रहा है कि आला अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।