Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO- पुलिस इंस्पेक्टर ने पहले कार से मारी टक्कर फिर भाई-बहन संग की अभद्रता और मारपीट, घटना CCTV में कैद , SP ने किया निलंबित

VIDEO- पुलिस इंस्पेक्टर ने पहले कार से मारी टक्कर फिर भाई-बहन संग की अभद्रता और मारपीट, घटना CCTV में कैद , SP ने किया निलंबित

By संतोष सिंह 
Updated Date

जालौन। योगी सरकार (Yogi Government) की ‘मित्र पुलिस’ का शर्मनाक चेहरा जालौन जिले से एक बार फिर सामने आया है। यूपी (UP) के जालौन जिले (Jalaun District) में कार पीछे कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर का वाहन पीछे खड़े बाइक सवार से टकरा गई। गुस्से में आग बबूला इंस्पेक्टर कार से उतकर युवक को उठाकर पटक देता है और भाई-बहन संग की अभद्रता करते हुए मारपीट की।

पढ़ें :- 'संसद का विशेष सत्र सिर्फ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए नहीं, बल्कि परिसीमन को लेकर भी...' कांग्रेस का बड़ा दावा
पढ़ें :- भीख मांग कर खड़ा किया करोड़ो का साम्राज्य, भिखारी के पास 11 लग्जरी कारे दो आलीशान बंगले, जाने क्या है सच्चाई?

मगर पास में लगे CCTV में रिकॉर्ड चार मिनट का वीडियो न होता तो भाई-बहन के साथ पुलिस क्या करती? इस अंदाजा ही लगाना ​मुश्किल था। हालांकि ये मारपीट का मामला तूल पकड़ने पर जालौन SP ने पूरे मामले की जांच CO सदर से करवाई, जिसके बाद इंस्पेक्टर को निलंबित किया है। बता दें कि मारपीट की घटना CCTV कैमरें में कैद हुई थी। यह जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

Advertisement