Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video : खेसारी लाल यादव के नये गाने नए गाने ने उड़ाया गर्दा,’मुझे छोड़कर जाएगी तो रशियन आएगी’

Video : खेसारी लाल यादव के नये गाने नए गाने ने उड़ाया गर्दा,’मुझे छोड़कर जाएगी तो रशियन आएगी’

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। भोजपुरी एक्टर (Bhojpuri Actor) और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके गाने रिलीज होते रहते हैं जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब खेसारी लाल (Khesari Lal) एक नया गाना लेकर आए हैं जिसने यूट्यूब पर गर्दा उड़ाया हुआ है। खेसारी का ये गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम रशियन आएगी है। इस गाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल (Khesari Lal)  रशियन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश

 

रशियन आएगी गाने को खेसारी लाल के साथ खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। गाने में खेसारी के साथ प्राची सिंह डांस करती हुईं नजर आईं हैं। गाने को किसी पब में शूट किया गया है जहां पर प्राची और खेसारी ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे 4.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं

पढ़ें :- Viral Video: कोई ट्रेन की छत से तो कोई खंभे से लटक रहा, इस स्टेशन का मंजर देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

रशियन आएगी गाने की बात करें तो इसे रिलीज हुए सिर्फ तीन दिन हुए हैं और तीन दिनों में इसे 4.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 31 दिसंबर को रिलीज हुआ ये गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में है। कई फैंस इस गाने पर रील्स बना रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- कमेंट रुकना नहीं चाहिए भाईलोग खेसारी लाल यादव, फैंस पावर देखो। दूसरे यूजर ने लिखा-किसी ने मुझसे कहा कि पवन सिंह सुर के बादशाह है तो किसी ने नीलकमल सिंह को लेकिन जब हमने भोजपुरी इंडस्ट्री छान मारा तो पता चला खेसारी भईया के कोई टक्कर में ही नहीं है। एक ने लिखा- ये गाना 500 मिलियन के पार जाएगा गुरू।

वर्कफ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव के बीते कुछ दिनों में कई गाने आ चुके हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस को गानों की जानकारी देते रहते हैं। खेसारी के गानों को उनके फैंस बहुत पसंद भी करते हैं।

Advertisement