Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Video: कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़े दो थप्पड़, गुस्सा से आगबबूला हुआ KKR का स्टार बल्लेबाज!

Video: कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़े दो थप्पड़, गुस्सा से आगबबूला हुआ KKR का स्टार बल्लेबाज!

By Abhimanyu 
Updated Date

Kuldeep Yadav slapped Rinku Singh Video: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ी विरोधी टीमों के खिलाड़ियों से भिड़ते हुए नजर आते हैं। जिसमें कभी मामला सिर्फ हल्की-फुल्की बातचीत तक सीमित रह जाता है तो कभी हाथापाई की नौबत भी आ जाती है। आईपीएल में कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें कुलदीप, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को एक बाद एक थप्पड़ जड़ देते हैं।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल, वायरल वीडियो 29 अप्रैल 2025 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 48वें मैच का है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में 14 रन से हरा दिया। मैच के बाद दिल्ली के कुलदीप यादव ने कोलकाता के रिंकू सिंह बातचीत करते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं। हालांकि, तभी कुलदीप रिंकू को एक बाद एक दो थप्पड़ जड़ देते हैं, पहले थप्पड़ पर रिंकू इसे मज़ाक समझकर टाल देते हैं, लेकिन दूसरे थप्पड़ पर उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है। इसके बाद रिंकू सिंह गुस्से में कुलदीप को देखते हुए कुछ कहते हैं।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

फिलहाल, वीडियो में दोनों खिलाड़ियों की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है, इसलिए समझ पाना मुश्किल है कि कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ क्यों जड़े। दूसरी तरफ, कुछ फैंस इसे सिर्फ हंसी मज़ाक बता रहे हैं तो कुछ बीसीसीआई से कुलदीप को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement