ऋषिकेश। देवभूमि ऋषिकेश (Devbhoomi Rishikesh) और पहाड़ियों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारी बारिश के चलते कलकल करते बह रही मां गंगा (Maa Ganga) हिलोरें मारते हुए महादेव (Mahadev) के चरणों तक जा पहुंची है। सोमवार को ऋषिकेश और शिवालिक पहाड़ियों पर लगातार हो रही बारिश की वजह से देवभूमि में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, भारी बारिश के चलते शिव मूर्ति जलमग्न हो गई है।
पढ़ें :- मुंबई: 10 साल की पड़ोसी बच्ची ने, 18 महीने की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका, 7 दिन बाद हुई FIR
परमार्थ निकेतन के घाट गंगा के पानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं। गंगा नदी में पानी हिलोर मारते हुए घाट तक पहुंच कर महादेव के चरण स्पर्श कर रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्पन्न हुए बाढ़ के हालातों को ध्यान में रखते हुए हाई अलर्ट डिक्लेयर कर दिया गया है, पुलिस और प्रशासन की राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर गंगा किनारे स्थित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में जुट गई है। उधर हरिद्वार में भी गंगा में पानी का जलस्तर बढ़ गया है।