नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान मिताली राज (Former Indian women’s cricket captain Mithali Raj) का एक पोडकास्ट तेजी से वायरल है। मिताली राज(Mithali Raj) ने भारतीय टीम के लिए कई बड़ी उपलब्धियों अपने नाम की है। मिताली राज (Mithali Raj) ने भारत ही नहीं दुनियाभर की कई लड़कियों पर अपनी खेल की जबरदस्त छाप छोड़ी। यही वजह है कि अब लाखों युवा लड़कियां क्रिकेट में अपना करियर बनाने का सपना देख रही हैं।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
हालांकि, मिताली की निजी जिंदगी पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, और उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी शादी और डेटिंग लाइफ (Dating Life) पर बात करते हुए कहा कि वह इस समय सिंगल हैं और उनकी प्राथमिकता हमेशा से ही क्रिकेट रहा है। मिताली ने अपे जीवन में क्रिकेट को सबसे ऊपर रखने का काम किया है।
मिताली राज (Mithali Raj) ने पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बातें कीं। जब उनसे उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह एक बार एक लड़के को डेट कर चुकी हैं। वह उस लड़के से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थीं और दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया था। हालांकि, मिताली ने उस लड़के से सीधे तौर पर यह कह दिया था कि इस रिश्ते में कोई कमिटमेंट नहीं होगी, क्योंकि उनकी प्राथमिकता और कमिटमेंट क्रिकेट और स्पोर्ट्स से है।
जब मिताली से पूछा गया कि वह उस शख्स से मिली कैसे तो उन्होंने बताया कि वह ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक दूसरे से मिले थे। मिताली राज ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कुछ अरेंज्ड मैरिज मीटिंग्स नहीं हुई थीं, लेकिन कुछ लोगों से फोन कॉल्स के जरिए बात हुई थी। वह उस समय को याद करती हैं, जब वह महिला क्रिकेट टीम की कप्तान थीं। एक बार एक शख्स ने उन्हें फोन किया और शादी के बारे में बात की।
‘शादी के बाद बच्चे कितने करोगी’
उन्होंने कहा कि शख्स ने शुरुआत में सामान्य बातचीत की। फिर उन्होंने मिताली से पूछा कि शादी के बाद वह कितने बच्चे चाहेंगी और क्या क्रिकेट छोड़ देंगी, क्योंकि शादी के बाद परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। मिताली ने इस बात पर हैरान होते हुए कहा कि उन्हें यह सुनकर बहुत अजीब लगा, क्योंकि उनके माता-पिता ने उनका बहुत समर्थन किया था और उन्होंने भी अपने क्रिकेट करियर में काफी संघर्ष किया था। वह किसी भी हाल में क्रिकेट को नहीं छोड़ सकती थीं।