Hasin Jahan Video : होली (Holi) का मौसम आते ही रंगों की मस्ती का माहौल बन जाता है, लेकिन इस बार टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Team India’s fast bowler Mohammad Shami) की एक्स वाइफ हसीन जहां ने अपनी एक वीडियो से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। किसी फिल्मी सीन की तरह वह होली (Holi) के रंग में रंगी नजर आईं, लेकिन उनके साथ जो हुआ उसे देखकर लोग हैरान रह गए।
पढ़ें :- Varanasi: MLC मतगणना के बीच 10 मिनट तक बंद हुआ CCTV, निगरानी व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
यह वीडियो इतना दिलचस्प था कि देखते ही देखते वायरल हो गया और अब लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में हसीन जहां अपनी बेटी और कुछ खास दोस्तों के साथ होली का रंग उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। साथ में भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ (Lollipop Lagelu) की धुन पर उनके डांस स्टेप्स ने इस मौके को और भी खास बना दिया।
पढ़ें :- रिपोर्ट : खून बेचकर पढ़ाई का खर्च उठा रहे गरीब परिवार के छात्र! डिंपल बोलीं- छात्रों, गरीबों और महिलाओं का खून पीने वाली भाजपा सत्ता से बेदखल हो
Hasin Jahan ने दोस्तों पर की गुलाल की बारिश
गुलाल की बारिश के बीच हसीन जहां का जो अंदाज था वह सबका ध्यान खींचने वाला था। दोस्तों के साथ उनका फुल मस्ती में झूमना और गाने के बीट्स पर डांस करना, इस वीडियो को एक नया ट्विस्ट दे रहा था।
Hasin Jahan ने दोस्तों के साथ खुलकर किया डांस इसके अलावा होली की मस्ती में खुद को खो देने के बाद हसीन जहां और उनकी दोस्तो का बुरा हाल भी हो गया। रंगों से सनी उनकी अदाएं और उनकी सहेलियों का डांस सब कुछ धमाल था। सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो इतना पसंद आया कि कई लोग इसे लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स करने लगे।
Hasin Jahan और मोहम्मद शमी की पहली मुलाकात दरअसल, जहां और शमी की मुलाकात 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी, जब वह चीयरलीडर के तौर पर काम कर रही थीं। उस समय जहां अपने पहले पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2014 में शादी कर ली।