Let’s Meet Motion Poster : ‘गुठली लड्डू’ जैसी शानदार फिल्म देने वाले मेकर्स अब लेकर आ रहे हैं एक नई फिल्म ‘लेट्स मीट: ए स्टोरी ऑफ अस’ (Let’s Meet: A Story of Us)। इस फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी दो अजनबियों के बीच सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात और अनदेखे प्यार के ट्विस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक दिलचस्प कहानी होने वाली है, जो दर्शकों को प्यार के अलग-अलग पहलुओं से रूबरू कराएगी। ‘लेट्स मीट’ इस वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) पर 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
‘लेट्स मीट’ का मोशन पोस्टर
इसे UV Films ने प्रोड्यूस किया है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में इमोशन, ड्रामा और सरप्राइज ट्विस्ट भरपूर देखने को मिलेगा। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। दर्शक फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।