बरेली: नैनीताल हाईवे (Nainital Highway) स्थित होटल ताज दिल्ली दरबार (Hotel Taj Delhi Darbar) में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू संगठनों (Hindu Organizations) और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक नाबालिग छात्रा (Underage Student) को होटल से बरामद किया। पुलिस को मौके से मुजाहिद नाम के युवक को छात्रा के साथ कमरे में नग्न अवस्था में मिला। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है पुलिस ने जिस होटल में दोनों बरामद किए थे उसके मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, ना ही होटल सील किया है। धर्म परिवर्तन की धारा भी पुलिस ने नहीं लगाई जबकि यह सीधे तौर पर लव जिहाद का मामला है।
पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के लिए मांगा 72 घंटे का समय : सीजेपी
#बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में नैनीताल हाइवे पर स्थित ताज होटल में 16 साल की नाबालिक हिंदू लड़की के साथ रंगलिया मना रहा था बहेड़ी निवासी मुजाहिद,आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच पकड़ा गया,हिंदू किशोरी को बनाया लवजिहाद का शिकार @dgpup @Uppolice @igrangebareilly @bareillypolice pic.twitter.com/1fk2JntKSh
— हिमांशु पटेल (@patel_himanshu1) May 15, 2026
बहला-फुसलाकर होटल ले जाने का आरोप
पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बरी होते ही फूटा विनेश फोगाट का गुस्सा, बोलीं-'पूरा सिस्टम बचाने में लगा था...', हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
वाराणसी निवासी 16 वर्षीय छात्रा बहेड़ी में रहकर रुड़की गांव स्थित आईटीआई (ITI) की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि मुजाहिद नाम का युव उसे बहला-फुसलाकर होटल ताज ले गया, जहां दोनों रातभर रुके। इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को मिलने पर उन्होंने बहेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी।
पोक्सो एक्ट, नाबालिक से दुष्कर्म सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
बताया जाता है कि शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान छात्रा और युवक को होटल से बरामद कर थाने लाया गया। पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो युवक नग्न अवस्था में था। दोनों को थाने लाने के बाद छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) , नाबालिक से दुष्कर्म (Rape of a Minor) सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। होटल के मालिक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही होटल को सील किया गया। हिंदूवादी संगठनों के जोर देने के बाद पुलिस ने होटल का रजिस्टर और डीबीआर (DBR) अपने कब्जे में लिया।
होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
हिंदू जागरण मंच युवा (Hindu Jagran Manch Yuva) के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल (District President Himanshu Patel) ने घटना पर नाराजगी जताते हुए होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि होटल में बिना पर्याप्त सत्यापन के लोगों को ठहराया जा रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और बरेली पुलिस से आरोपी युवक और होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें :- लखनऊ: सगा चाचा अपनी दोनों भतीजियों को नशीली गोलियां खिलाकर, तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म! पिता पर भी दर्ज केस
भाजपा नेता निशीथ गंगवार, राजा भाटी ने कहा कि आरोपी युवक लग्जरी कार और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाकर हिंदू लड़कियों को अपने झांसे में लेता था। उनको या तो अनैतिक कार्य में लगा दिया जाता था या फिर उनका धर्म परिवर्तन करा दिया जाता था। पुलिस इस मामले में धर्म परिवर्तन की धारा भी बढ़ाएं। इसको लेकर उन्होंने बरेली के एसएसपी तथा एडीजी को भी सूचना दी है।
बिरयानी बेचने का काम करता है मुजाहिद
पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय मुजाहिद पुरानी रोडवेज पर बिरयानी बेचने का काम करता है। वहीं, छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में पुलिस मुजाहिद का फोन खंगाल रही है।