Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO: आलिया भट्ट पर नीतू कपूर ने लुटाया प्यार, वायरल हुआ वीडियो

VIDEO: आलिया भट्ट पर नीतू कपूर ने लुटाया प्यार, वायरल हुआ वीडियो

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Neetu Kapoor) और उनके पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए साल 2023 शानदार रहा। आलिया को पिछले साल ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था। साथ ही उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने भी सफलता हासिल की थी।

पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

दूसरी ओर, रणबीर की करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। बहरहाल हम बात कर रहे हैं आलिया और उनकी सास नीतू कपूर की, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


इसमें रेस्टोरेंट से निकलते हुए आलिया सभी को गाड़ी में बैठा रही होती हैं तभी नीतू अपनी बहू के गाल पकड़कर पुचकारती-प्यार लुटाती दिखाई दीं। नीतू, आलिया को गले लगाती हैं। इसके बाद आलिया सास को बाय बोलती हैं। वीडियो में आलिया की मां सोनी राजदान भी नजर आईं।

इस दौरान आलिया ने ग्रीन टॉप और जींस जबकि नीतू ने व्हाइट शर्ट पहनी थी। बता दें कि ‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग के दौरान आलिया व नीतू के बीच कुछ ठीक नहीं लगा था। दोनों एक-दूसरे से नजरें चुराते हुए दूरी मैंटेन कर रही थीं।

Advertisement