Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : न जान की परवाह, न पुलिस का डर, 6 युवक बाइक पर सवार होकर कर रहे मौत का सफऱ

Video : न जान की परवाह, न पुलिस का डर, 6 युवक बाइक पर सवार होकर कर रहे मौत का सफऱ

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। एक बाइक पर दो लोगों के सफर करने का नियम है। वो भी हेल्मेट अनिवार्य है। तीन लोगों एक बाइक पर बैठने पर चालान काट दिया जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एक बाइक पर 6 लोग बैठकर सफर कर रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बाइक पर सभी युवक हैं। चालक बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा है। उन्हें न जान की परवाह है और ना ही पुलिस का डर दिख रहा है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बाइक की टंकी पर बैठकर गाड़ी चला रहा है। वहीं, उसके पीछे पांच युवक बैठे हुए हैं। बाइक पर बैठा एक युवक वीडियो बनाने वाले शख्स को बोल रहा है कि हम टीवी (TV) पर आने चाहिए। वीडियो मुजफ्फरनगर थाना तितावी हाइवे मार्ग (Muzaffarnagar Police Station Titavi Highway Road) का है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement