Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. VIDEO-Ola ने 24 कैरेट सोने से सजा S1 Pro Sona स्कूटर लॉन्च किया! जाने इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में

VIDEO-Ola ने 24 कैरेट सोने से सजा S1 Pro Sona स्कूटर लॉन्च किया! जाने इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में

By santosh singh 
Updated Date

Ola Launches S1 Pro Sona: भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने एक खास स्कूटर ” एस 1 प्रो सोना (Ola S1 Pro Sona) ” लॉन्च किया है। इस स्कूटर की खासियत ये है कि इसमें असली 24 कैरेट सोने के पार्ट्स हैं और यह दो खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है। ओला S1 प्रो सोना का डिज़ाइन वाकई बेहद खास है। इसकी मुख्य बॉडी सफेद रंग की है, जो मोती जैसे चमकदार दिखती है। इसके अलावा नीचे का हिस्सा बेज-ओचर रंग का है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

स्कूटर के कई हिस्सों जैसे, ब्रेक लीवर्स, मिरर, पैसेंजर रेल, फुटरेस्ट और स्टैंड पर सोने की परत चढ़ाई गई है। इसके सीट को हाई- क्वालिटी के डार्क बेज रंग की लेदर से बनाया गया है, जिसमें सोने के धागों से सिलाई की गई है।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

ओला S1 प्रो सोना, S1 प्रो की तरह ही शानदार फीचर्स के साथ आता है। यह एक बार चार्ज करने पर 195 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह स्कूटर सिर्फ 2.6 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पकड़ सकता है। इसमें 11 kW की पीक पावर वाला मोटर है और 4 kWh बैटरी का उपयोग किया गया है. इसकी पूरी चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है और इसका वजन 116 किलोग्राम है।

फीचर्स और कंट्रोल

इसमें 7-इंच का स्क्रीन है जो आपके फोन से कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा इसमें चार राइडिंग मोड्स इको, नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर दिए जा रहे हैं। इसमें एलईडी लाइट्स, स्पेशल ब्रेकिंग सिस्टम और हिल राइडिंग के लिए फीचर्स भी हैं। साथ ही, सीट के नीचे 34 लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस है।

कैसे पाएं ओला S1 प्रो सोना?

ओला S1 प्रो सोना को सीधे खरीदा नहीं जा सकता. इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक #OlaSonaContest चला रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको ओला S1 प्रो के साथ एक फोटो या वीडियो बनाना होगा और इसे ओला स्टोर के बाहर अपलोड करना होगा। इस प्रतियोगिता में 25 दिसंबर 2024 तक विजेताओं का चयन किया जाएगा।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या
Advertisement