Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO-अहमदाबाद के रिहायसी इलाके में यात्री विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार,आसमान में धुएं का गुबार देखा गया

VIDEO-अहमदाबाद के रिहायसी इलाके में यात्री विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार,आसमान में धुएं का गुबार देखा गया

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। हादसा अहमदाबाद के मेघानी इलाके में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया (Air India) का है। हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ये विमान लंदन की ओर रवाना हुआ था और टेकऑफ के दौरान ही हादसा हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- 'सैंडपेपर कांड' में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल...' उस्मान ख्वाजा के दावे को डेविड वार्नर ने बताया 100 प्रतिशत सही

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

पढ़ें :- रिपोर्ट : 2023 में भारत में वायु प्रदूषण से 20 लाख से अधिक लोगों की मौत, कांग्रेस बोली- सरकार इसे नजरअंदाज न करे
Advertisement