Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- कानपुर में बीच सड़क पुलिसकर्मी और वकील में चले लात-घूंसे, अखिलेश बोले- उप्र की फ़िल्म सिटी में शूटिंग शुरू हो गई क्या?

Video- कानपुर में बीच सड़क पुलिसकर्मी और वकील में चले लात-घूंसे, अखिलेश बोले- उप्र की फ़िल्म सिटी में शूटिंग शुरू हो गई क्या?

By Abhimanyu 
Updated Date

Kanpur Police-Lawyer Fight : सोशल मीडिया पर एक वकील और पुलिस कर्मी के बीच मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि, घटना स्थल पर एक और पुलिस कर्मी भी नजर आ रहा है। यह वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है। जिसे साझा करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

पढ़ें :- उत्तराखंड घूमने निकले थे 7 दोस्त, नींद की झपकी आने से कार ट्रक से जा भिड़ी, रामपुर हादसे में 4 की मौत

अखिलेश ने शनिवार को एक्स पर वकील और वकील के बीच मारपीट का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “उप्र की फ़िल्म सिटी में शूटिंग शुरू हो गई क्या? जनता पूछ रही है कि फ़िल्म सिटी कानपुर में भी बननी थी क्या?” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो कानपुर कचहरी के पास का है, जहां पर एक वकील और नशे में धुत पुलिस कांस्टेबल के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद डीसीपी ईस्ट ने जांच के आदेश दिये हैं।

बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच के बाद वकील से मारपीट करते दिखे पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों कांस्टेबलों में से एक आरक्षी काफी समय से निलंबित एवं गैरहाजिर चल रहा है।

दूसरे पुलिस कांस्टेबल को प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता एवं अशोभनीय आचरण के लिए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में कांस्टेबल के नशे में होने के दौरान विवाद की बात सामने आयी है। फिलहाल, यह घटना पुलिस जैसे जिम्मेदार विभाग की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाली है।

Advertisement