हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को गिग वर्कर्स की बाइक रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी एक गिग वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठकर रैली में निकले। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी बाइक रैली में हिस्सा लिया। यह रैली गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा थी।
पढ़ें :- लखनऊ की सड़कों पर उतरे वकील, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा पहुंचे तो पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
𝐀 𝐬𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐫𝐢𝐝𝐞 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐓𝐞𝐥𝐚𝐧𝐠𝐚𝐧𝐚’𝐬 𝐠𝐢𝐠 𝐰𝐨𝐫𝐤𝐞𝐫𝐬.
LoP Shri @RahulGandhi, along with Telangana CM Shri @revanth_anumula, participated in a bike rally with Telangana gig workers from Shilparamam to Jayabheri Ground today.
Hyderabad https://t.co/4H3Ua8csFF — Congress (@INCIndia) November 14, 2026
पढ़ें :- एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम,आगरा बना भ्रष्टाचार,जालसाजी और महिला उत्पीड़न का अड्डा, सीएम योगी से Vigilance/SIT जांच कराए जाने की मांग
गिग वर्कर्स के लिए क्या है सरकार की योजना?
तेलंगाना के श्रम मंत्री जी विवेक वेंकटस्वामी के मुताबिक, सरकार गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाने, दुर्घटना की स्थिति में बीमा सुरक्षा देने और कामगारों के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा शिकायतों के निपटारे के लिए भी पोर्टल बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हैदराबाद में करीब चार लाख गिग वर्कर्स को इन पहलों से फायदा मिल सकता है।
भारत जोड़ो यात्रा के वादे से जुड़ा कार्यक्रममंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान गिग वर्कर्स से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। उनके मुताबिक, गिग वर्कर्स से जुड़े कानून का सरकारी आदेश जारी हो चुका है और इसके नियम भी तैयार किए गए हैं।