बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय लोकदल के एक युवा नेता अचानक सड़क पर गिरे और फिर उठ न सके। राष्ट्रीय लोकदल के नेता की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक (Heart Attack) माना जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में यह घटना कैद हो गई है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
खुर्जा जंक्शन चौकी (Khurja Junction Chowki) इलाके के गांव मदनपुर निवासी रालोद कार्यकर्ता अमित चौधरी (28) घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान हृदय घात (Heart Attack) आने पर वह खड़े-खड़े नीचे गिर गए, जिसमें उनकी मौत हो गई।
सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में दिख रहा है कि अमित चौधरी अपने घर के बाहर अचानक गिरे और फिर शांत हो गए। मौत के चंद सेकंड पहले तक रालोद नेता अमित बिल्कुल ठीक दिखाई दे रहे थे। वह सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में घर के बाहर खड़े दिख रहे हैं। कुछ सेकंड बाद वह पीछे की तरफ मुड़ते हैं, फिर खुद को संभाल नहीं पाते। उन्होंने घर के सामने एक दीवार से टेक लेने का प्रयास भी किया, लेकिन वह जमीन पर गिर गए। देखते ही देखते रालोद नेता की सांसें थम जाती हैं।
इस घटना से परिवार के साथ आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित हैं। अमित पुत्र संजीव बिल्डिंग सटरिंग की दुकान करते थे। 20 मार्च की शाम को वह टहलने निकले और और घर के बाहर रुक गए। घर के सामने वह कुछ देख रहे थे, अचानक खड़े-खड़े वह पीछे की ओर मुड़े और गिर गए। उनकी मौत हो गई। हृदय गति रुकने के चलते मौत होना सामने आया है। वह पहले से किसी भी बीमारी से ग्रस्त नहीं थे। अमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।