नई दिल्ली। बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों सितारों की बॉन्डिंग अक्सर फैंस का दिल जीत लेती है। अब इसी बीच सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
पढ़ें :- तीसरी शादी को लव जिहाद बताते हुए लारेंस बिश्नोई ने दी आमिर खान को जान से मारने की धमकी
दरअसल, इस वायरल वीडियो में सलमान खान, शाहरुख खान के हमशक्ल के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ ऐसा मजेदार देखने को मिला कि खुद भाईजान भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए। जैसा कि दोस्तों, बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। कई बार ये हमशक्ल अपने पसंदीदा सितारों की तरह लुक और अंदाज अपनाकर इवेंट्स में पहुंचते हैं और लोगों का मनोरंजन करते हैं। शाहरुख खान के भी कई हमशक्ल हैं, जिनके वीडियो समय-समय पर वायरल होते रहते हैं।
The man said "Pathan aur Tiger ek hai" & Salman Khan pointed at him & said, "Shah Rukh, right!!"
Salman literally couldn't stop laughing thinking him Shah Rukh Khan#SalmanKhan@BeingSalmanKhan pic.twitter.com/N3hLujCSmK — Jesmin Mily (@beingjesminmily) July 14, 2026
पढ़ें :- Video : सलमान खान के बॉडीगार्ड ने आमिर के बेटे जुनैद को किया किनारे, तो भाईजान ने ऐसे संभाली बात
इसी दौरान एक इवेंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान के साथ शाहरुख खान के हमशक्ल को देखा जा सकता है। वीडियो में शाहरुख के हमशक्ल भाईजान के साथ फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जैसे ही वह शाहरुख खान के मशहूर अंदाज में डायलॉग बोलने की कोशिश करते हैं, सलमान खान की हंसी छूट जाती है। सलमान खान उन्हें देखकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं। हालत ऐसी हो जाती है कि भाईजान अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते। कई बार कोशिश करने के बाद आखिरकार वीडियो रिकॉर्ड हो पाता है। सलमान का यह रिएक्शन देखकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं।
अब यही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सलमान खान के इस मजेदार अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सलमान और शाहरुख की दोस्ती कितनी खास है, ये वीडियो उसका एक शानदार उदाहरण है।
आपको बता दें कि यह वीडियो सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की फिल्म ‘फर्रे’ के प्रमोशनल इवेंट का बताया जा रहा है। इस दौरान सलमान थिएटर के अंदर नजर आए थे, जहां यह मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया।
अगर सलमान खान और शाहरुख खान के रिश्ते की बात करें तो दोनों की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में से एक है। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। लेकिन बाद में दोनों सितारों ने अपनी दूरियां खत्म कर लीं और आज दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
कई मौकों पर सलमान और शाहरुख एक-दूसरे का साथ देते नजर आए हैं। फिल्मों में भी दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। चाहे वो ‘पठान’ में सलमान का कैमियो हो या फिर दोनों का एक साथ नजर आना, हर बार फैंस का उत्साह देखने लायक रहा है।
वहीं, वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो सलमान खान आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। अब फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर भी दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है। फिलहाल, सलमान खान और शाहरुख खान के हमशक्ल वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
पढ़ें :- हिंदी सिनेमा का सबसे पसंदीदा हार्टब्रेक गाना'तड़प-तड़प के' फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए नहीं था बना, इसे सुन बेकरार हुए थे संजय लीला भंसाली
रिपोर्ट : कल्पना पांडेय