Video: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) हमेशा अपनी डांस रील्स के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ‘दीया और बाती हम’ से नेम फेम कमाने के बाद टीवी की संस्कारी बहू की किस्मत पूरी तरह बदल चुकी है। लंबे समय से टीवी जगत से दूर रही दीपिका सिंह सीरियल की दुनिया में वापसी कर ली है। संध्या उर्फ दीपिका ने ‘मंगल लक्ष्मी’ नाम के नए से वापसी की है।
पढ़ें :- Designer Outfit: राधिका मर्चेंट की खास साड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए कितनी हो सकती है कीमत
दूसरी ओर इन दिनों लोग जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) के ट्रेडिंग गाने ‘यिम्मी यिम्मी’ पर अपनी शानदार रील्स शेयर कर रहे हैं तो वहीं अब टीवी एक्ट्रेस ने भी अपनी रील शेयर की है। इस बीच एक्ट्रेस को अपने देसी डांस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
‘मंगल लक्ष्मी’ एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर डांस रील शेयर की है। इस बार उन्होंने श्रेया घोषाल के वायरल गाने यम्मी यम्मी के स्टेप्स को रीक्रिएट किया है। वहीं लोग रील देखने के बाद लोग टीवी एक्ट्रेस पर भड़क गए हैं। इस वीडियो में दीपिका सिंह के अंदाज को देखकर ट्रोल्स उनकी खूब टांग खिंचाई कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों को इस वीडियो में उनका डांस करने का अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।