Sanjay Nishad Video: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद एक कार्यक्रम के दौरान मंच से फूट—फूटकर रोने लगे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है। दरअसल, संजय निषाद ने निषादों के आरक्षण को लेकर एक बड़ी महारैली का आयोजन महंत दिग्विजय नाथ पार्क में किया। वहीं, इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि, आज के दिन सभी का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आप लोगों ने भाड़े वाला नहीं, अखाड़े वाले पहलवान को लाया है। हम लोगों को लैला नहीं चाहिए़, हम पूरे प्रदेश में रैला निकालेंगे।
पढ़ें :- एनकाउंटर, बिजली कटौती समेत अन्य मुद्दों को लेकर BJP सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा-महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा गया
उन्होंने कहा कि, मैं आपकी आवाज हूं। आपका वकील हूं। उन लोगों को जरूर जवाब दीजिए, जो सवाल करते हैं। आपका बेटा संजय आपके साथ है। मैं सदन में आवाज उठाता हूं तो बुलडोजर चलता है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि उनके समाज के लोगों के साथ वर्षों तक अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने निषाद समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उनके अधिकारों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई, हमारे बच्चों को पीछे धकेल दिया गया। यह कहते हुए उनका गला भर आया और वे खुद को संभाल नहीं पाए।
ये भाजपा के साथ जाने पर पश्चाताप के आँसू हैं या प्रायश्चित के?
पीड़ा बढ़ रही है… पीड़ित बढ़ रहे हैं… इसीलिए पीडीए बढ़ रहा है।
जनता कह रही है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना हमें सुनाई दे रहा है वो हमारा भ्रम है या सच है : हम थे जिनके सहारे वो हुए न हमारे pic.twitter.com/fQF5bxPUdt
पढ़ें :- ऑटो चलाते फोटो शेयर कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा-आपको विरासत में सबकुछ मिला, हमारा संघर्ष आज भी जारी
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 22, 2026
संजय निषाद ने आगे कहा, समाज के लोगों से भावुक अपील की कि वे ठगों और बेईमानों का साथ छोड़ें और अपनी राजनीतिक ताकत को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अगर समाज खुद खड़ा होगा, तभी उसकी आवाज मजबूत होगी। अपनी पार्टी को मजबूत करो, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा।
डॉ. निषाद ने कहा कि हमारे पास 11 विधायक हैं। तुम्हारा विरोध कौन करता है? तुम्हारा विरोध समाजवादी पार्टी करती है। उन्होंने कहा कि हमारी चार मांगें हैं। पीएम मोदी ने जय निषाद का नारा लगाया। चार बड़ी रैली है। बड़ी रैलियों में चलना है। अब लैला छोड़ो और रैला अपनाओ। मैंने 14 किताबें लिखी है, उसको गांव-गांव पहुंचाओ।
अखिलेश यादव ने कसा तंज
वहीं, संजय निषाद के वायरल हो रहे वीडियो पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, ये भाजपा के साथ जाने पर पश्चाताप के आंसू हैं या प्रायश्चित के? पीड़ा बढ़ रही है… पीड़ित बढ़ रहे हैं… इसीलिए पीडीए बढ़ रहा है। जनता कह रही है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना हमें सुनाई दे रहा है वो हमारा भ्रम है या सच है : हम थे जिनके सहारे वो हुए न हमारे।
पढ़ें :- BJP और उनके साथियों के निर्माणों व आपदाओं के नाम पर बटोरे गये ‘तरह-तरह’ के चंदे का हिसाब मांगा जाए और उनका हो ऑडिट: अखिलेश यादव