नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में भला क्लीन बोल्ड होना किसे अच्छा लगता है, लेकिन टीम इंडिया (Team India) के क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को इस बार आउट होकर जरूर अच्छा लगा होगा । आखिरकार मां ने जो आउट किया है। अय्यर का घर की गैलरी में मां के साथ क्रिकेट खेलने का एक छोटा और बहुत ही प्यारा वीडियो उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (IPL franchise Punjab Kings) ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि सिर्फ इस बार बोल्ड होने पर सरपंच को बुरा नहीं लग रहा होगा। वीडियो पर फैंस ने भी कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है- बॉल हो या चप्पल, मां कभी निशाना नहीं चूकतीं।
पढ़ें :- U19 Asia Cup 2026 : सहवाग के तूफान में उड़ा नेपाल, अंडर-19 एशिया कप में 10 विकेट से जीता भारत
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि श्रेयर अय्यर घर की गैलरी में बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजी की कमान उनकी मां के हाथों में है। पहली गेंद फुल टॉस और अय्यर उसे खेलने में कामयाब होते हैं, लेकिन दूसरी गेंद पर वह नाकाम हो जाते हैं। गेंद उनके बल्ले को चकमा देकर पीछे दीवार रूपी स्टंप से टकरा जाती है। उसके बाद तो उनका मां का सेलिब्रेशन भी देखने लायक है। वह दोनों हाथ हवा में उठाकर खुशी से कूदने लगती हैं। बोलती हैं- आउट।
Only time SARPANCH won't mind getting bowled!
pic.twitter.com/jYUDd7DkD7 — Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) June 30, 2025
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
यह वीडियो जितना प्यारा है, उस पर फैंस के कॉमेंट भी काफी प्यारे और मजेदार हैं।
विनीत राज नाम के एक यूजर ने तो काफी मजेदार कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि ‘मां का निशाना कभी नहीं चूकता…बॉल हो या चप्पल, हमेशा लक्ष्य पर सटीक निशाना लगता है।’
एक यूजर ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, ‘मां के जश्न को तो देखिए।’
एक अन्य ने लिखा कि ‘मॉम को अंडरएस्टिमेट मत करो…वह हमेशा एक संपूर्ण गेंदबाज हैं।’ एक यूजर ने तो नवजोत सिंह सिद्धू की स्टाइल में कॉमेंट्री ही लिख दी, ‘गुरु, बॉल ने पड़ के जो काटा बदला है उसका कोई जवाब नहीं…खटैक।’
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘शायद मां को उसकी कमजोरी पता हो।’