Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. वीडियो
  3. Video: आवारा सांड ने की स्कूटी चोरी करने की कोशिश! CCTV कैमरा न होता तो लोग नहीं करते यकीन

Video: आवारा सांड ने की स्कूटी चोरी करने की कोशिश! CCTV कैमरा न होता तो लोग नहीं करते यकीन

By Abhimanyu 
Updated Date

The bull tried to steal the scooter Video: सोशल मीडिया पर आएदिन कई हैरान करने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। जिनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनको देखकर अपनी आंखों पर भी भरोसा नहीं होता कि क्या ऐसा भी होता है? इसी कड़ी में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आवारा सांड एक स्कूटी को ले जाता हुआ नजर आता है।

पढ़ें :- भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं, मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

दरअसल, वायरल वीडियो ऋषिकेश का बताया जा रहा है। जिसमें एक आवारा पशु को घर के बाहर खड़ी स्कूटी को तेजी से धक्का मारकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। 32 सेकेंड के वीडियो में देख रहा है कि एक महिला एक छोटे से बच्चे को अपने साथ पैदल लेकर जा रही है। तभी सड़क पर खड़ा पशु अचानक से सफ़ेद रंग की स्कूटी पर सवर हो जाता है। यह देखकर महिला और उसका बच्चा डर जाते हैं, लेकिन इसके बाद सांड स्कूटी के ऊपर अपनी आगे दो पैर रखकर उसे पीछे के पैरों से धक्का मारते हुए कुछ दूर तक ले जाता है और एक स्मारक के पास स्कूटी लेकर लड़ जाता है।

पढ़ें :- CWG 2026: भारत को मुक्केबाजी में मिला एक और स्वर्ण पदक, प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर bhUpi Panwar नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही यूजर ने लिखा, “इंसानों को स्कूटी चोरी करते हुए बहुत बार देखा होगा लेकिन ऋषिकेश में स्कूटी चोरी का मामला कुछ अलग है। यहां गली में घूमने वाले आवारा सांड भी बाइक स्कूटी का शौक रखते है।” फिलहाल, यह वीडियो कब और कहां की पुष्टि नहीं हो पायी है।

Advertisement