Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video-सूर्यकुमार यादव ने पाक महिला से मोबाइल लेकर खुद सेल्फी लेकर अपने फैन का जीत लिया दिल, सोशल मीडिया पर वायरल

Video-सूर्यकुमार यादव ने पाक महिला से मोबाइल लेकर खुद सेल्फी लेकर अपने फैन का जीत लिया दिल, सोशल मीडिया पर वायरल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए बड़ी तादाद में सेलिब्रिटी पहुंचे तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। दुबई भी इससे अछूता नहीं रहा। क्या बॉलीवुड क्या राजनेता और क्या अलग अलग क्षेत्र के जाने पहचाने नाम सभी को ये मैच एक जगह पर इकठ्ठा करने में कामयाब रहा। इसी कड़ी में मौजूदा भारतीय टीम के खिलाड़ी भी मैच का लुत्फ उठाते नजर आए।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

तिलक वर्मा अभिषेक शर्मा के साथ टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मैच के रोमांच को महसूस करने के लिए दुबई पहुंचे। मैच देखने के दौरान सूर्यकुमार को कैमरे ने कुछ ऐसे अंदाज में पकड़ा जिसको देखकर आप पहली नजर में कुछ और ही समझेंगे फिर बाद में समझ आएगा कि मामला कुछ और है।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

स्टैंड में सूर्यकुमार और फैन

जब विराट अपने शतक की तरफ कदम आगे बढ़ा रहे थे और नीली शर्ट में टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार मैच देख रहे थे। तभी एक पाकिस्तानी महिला फैन (Pakistani Fan) ने उनके सेल्फी की गुजारिश की। पहले तो महिला फैन ने कोशिश की पर वो सफल नहीं हुई तो मिस्टर 360 ने पाकिस्तानी महिला फैन से मोबाइल लिया और खुद उसके पास जाकर सेल्फी लेकर अपने फैन का दिल जीत लिया। यही नहीं महिला के साथ आए परिवार के साथ भी फोटो लेने को कहा जिसके लिए सूर्या ने  मना नहीं किया। ये सारी कहानी एक दूसरा पाकिस्तान के फैन ने अपने मोबैइल पर कैद कर लिया और बाद में ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो की लोकप्रियता बता रही है कि सूर्या पाकिस्तान में भी कितने लोकप्रिय हैं।

सूर्या का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप टी-20 2024 की विनिंग टीम का हिस्सा रह चुके सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में भारतीय टी-20 के कप्तान है और दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार किए जाते है। सूर्या का अब तक कप्तानी में धांसू रिकॉर्ड रहा है। वो अपनी कप्तानी में एक भी टी20 सीरीज हारे नहीं हैं। सूर्यकुमार को पहली बार कप्तानी नवंबर 2023 में मिली थी। बतौर बल्लेबाज भी वो जिस तरह से शॉट्स खेलते है उसकी कल्पना करना भी आज किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी के लिए सपने की तरह है । इसीलिए पाकिस्तान में धीरे-धीरे सूर्यकुमार यादव की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

पढ़ें :- U19 Asia Cup 2026 : सहवाग के तूफान में उड़ा नेपाल, अंडर-19 एशिया कप में 10 विकेट से जीता भारत
Advertisement