Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video : सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का नया गाना ‘बम बम भोले’ का टीजर जारी, कल रिलीज होगा गाना

Video : सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ का नया गाना ‘बम बम भोले’ का टीजर जारी, कल रिलीज होगा गाना

By santosh singh 
Updated Date

Bam Bam Bhole Teaser: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ (Film Sikander) का नया गाना ‘बम बम भोले’ (Bam Bam Bhole) जल्द ही फैंस के बीच धमाल मचाने वाला है। सोमवार को इस गाने का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है। गाने को शान, देव नेगी और अंतरा मित्रा ने गाया है, जबकि इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स समी ने लिखे हैं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

गाने की कोरियोग्राफी मशहूर डांस मास्टर दिनेश ने की है। ‘सिकंदर’ फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसे ए.आर. मुरुगदोस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और सत्यराज नजर आएंगे। यह बिग बजट फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। गाने का फुल वर्जन कल रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

देखें ‘बम बम भोले’ का टीजर:

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
Advertisement