पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Former Chief Minister Lalu Prasad Yadav) के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का पटना एयरपोर्ट पर छोटे भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से सामना हुआ। तेजस्वी ने हंसते-खिलखिलाते इशारों-इशारों में कुछ चुटकी ली। वीडियो जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर चल रहा है।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
एक यूजर ने लिखा कि कुछ भी हो भाई तो भाई ही होता है। कल पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर एक नज़ारा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। कुछ पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया। सामना होने पर भी सन्नाटा और सम्मान दोनों महसूस हुए। राजनीति अपने रंग में पर दिल तो भाई के लिए ही धड़कता है। तेजस्वी ने दूर से हाथ हिलाते हुए मुस्कुराकर पूछा भईया क्या खरीद रहे हैं? तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) छोटे भाई की ओर भले ही न बढ़े पर उनकी आंखें भावनाओं से भर आईं। छोटे-छोटे संवाद बड़े अहसास दिला जाते हैं। इससे पता चलता है कि रिश्तों की कीमत राजनीति से बड़ी होती है? सच्चा भाई वह है जो दूर रहकर भी दिल के करीब रहता है।
कुछ भी हो भाई तो भाई ही होता है
कल पटना एयरपोर्ट पर एक नज़ारा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव आमने-सामने।
कुछ पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया।
सामना होने पर भी सन्नाटा और सम्मान दोनों महसूस हुए।पढ़ें :- Video : तेज प्रताप यादव ने पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ टूटे रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा, बोले-'उसका अफेयर था, पुराने बॉयफ्रेंड से करती थीं चैट'!
राजनीति अपने रंग में पर दिल तो भाई के लिए… pic.twitter.com/7iulybrrXp
— Pramod Yadav (@ImJPramod) November 5, 2025
वीडियो में दिख रहा है कि तेज प्रताप यूट्यूबर के साथ एयरपोर्ट पर कपड़े की दुकान में जाते हैं। इसी दौरान तेज प्रताप का सहयोगी आकर उनको बताता है कि तेजस्वी यादव भी पास में ही हैं। तेज प्रताप के साथ खड़े यूट्यूबर को तेजस्वी अपनी जगह से ही हंसते हुए कहते हैं- शॉपिंग करा रहे हैं क्या भैया? यूट्यूबर जवाब देता है- वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं।
कुछ भी हो यार आखिर भाई तो भाई ही होता है। 🥹
पढ़ें :- तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?
कल पटना एयरपोर्ट पर एक ऐसा संयोग हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव आमने-सामने आ गए।
कुछ पल के लिए माहौल में सन्नाटा छा गया राजनीति अपनी जगह है, भले ही विचार अलग हों दिल तो भाई के लिए ही धड़कता है। pic.twitter.com/WiTJ2WoK3n
— Deepak singh yadav (Ahir)
किसान का बेटा (@DeepakydvINC) November 5, 2025
यूट्यूबर तेजस्वी से यह पूछते हुए उनके पास जाते हैं कि कहां जा रहे हैं। तेजस्वी चुटकी लेते हुए कहते हैं तम आप बड़ा लकी हैं। यूट्यूबर पूछता है तम ऐसा है क्या। तेजस्वी कहते हैं- लग तो रहा है। तेजस्वी के साथ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी भी हैं।
लालू के बेटों का मिलन
पढ़ें :- चिराग पासवान पर तेजस्वी यादव का तीखा तंज, बोले- ऐसे केंद्रीय मंत्री बनने का क्या फायदा जब आपकी सरकार में कोई सुने ही नहीं?
बिहार चुनाव का प्रचार थम गया है सब अपने अपने क्षेत्र मे वापस जा रहे है ऐसे मे दो भाई जो एक दुसरे से एअरपोर्ट पर मिले
तेजस्वी हसते हुए कुछ कहे पर तेज प्रताप गंभीर बने रहे
यही है राजनीती जहाँ भाई भाई का न रहा जबकि इनकी विचारधारा भी एक है दोनों लालू पुत्र… pic.twitter.com/2H6H2Ff0QW
— Saurabh Marwadi (@SaurabhMarwadi) November 5, 2025
अचानक कैमरा बातचीत को दुकान के मुहाने पर खड़े होकर देख और सुन रहे तेज प्रताप की तरफ जाता है। तेज प्रताप के चेहरे के भाव एक शब्द में नहीं लिखे जा सकते। यह दुख है, गुस्सा है, हताशा है या कुछ और, यह कहना मुश्किल है। तेज प्रताप का चेहरा भारी है।
राजनीतिक तौर पर बात करें तो तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) नाम से पार्टी बना ली है और कई सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। तेज प्रताप खुद वैशाली जिले की महुआ सीट से लड़ रहे हैं, जहां से वो 2015 में पहली बार राजद के विधायक बने थे। वैशाली में ही राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव लड़ रहे हैं। दोनों भाई एक-दूसरे के क्षेत्र में जाकर अपने-अपने कैंडिडेट का प्रचार कर आए हैं।