Neeraj Chopra Latest video: ब्रसेल्स डायमंड लीग 2024 के फाइनल में देश को स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन चोट के कारण नीरज पहले पायदान से कुछ कदम दूर रहे। हालांकि, डायमंड लीग फाइनल में लगातार दूसरी बार दूसरे नंबर पर रहते हुए फिनिश किया। इस दौरान नीरज चोपड़ा और उनके फैंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ।
पढ़ें :- योगी सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश कैलेंडर, होगा होली पर तीन दिन का अवकाश, ये छुट्टियां रविवार को
दरअसल, टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक 2024 के सिल्वर मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग में बीते कुछ सालों बेतहाशा बढ़ी है। उनके लुक्स पर भी हजारों लड़कियां फिदा हैं। वहीं, ब्रसेल्स डायमंड लीग 2024 के समय का एक वीडियो चर्चा विषय बना हुआ। जिसमें नीरज चोपड़ा फैंस को ऑटोग्राफ और फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
European girls are crazy for Neeraj Chopra
pic.twitter.com/OI40C8Rmc5 — Johns (@JohnyBravo183) September 16, 2024
पढ़ें :- आजम खान को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत मिली
इस दौरान कुछ विदेशी लड़कियां नीरज के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचा रही हैं। इसी बीच एक लड़की ने नीरज से कहा कि क्या मैं आपका फोन नंबर ले सकती हूं। इसपर नीरज बहुत ही विनम्रता से उस फैन को फोन नंबर देने से इनकार करते हुए नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने पर फैंस खूब फनी कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो उन्हें न पिघलने की नसीहत दे दी।