Tata Harrier EV Summon mode: टाटा मोटर्स ने कुछ हफ़्ते पहले हैरियर ईवी (Tata Harrier EV) लॉन्च की थी। जिसके ऑटोनॉमस पार्किंग फ़ीचर ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी की-फ़ॉब-बेस्ड पार्किंग असिस्टेंस सिस्टम से लैस है, जिससे रिमोट की के ज़रिए कार पार्क की जा सकती है। कंपनी इस सिस्टम को समन मोड कहती है। हालांकि, तमिलनाडु में हाल ही में हैरियर ईवी से जुड़ी एक दुर्घटना में युवक की जान चली गयी। आरोप है कि समन मोड में खराबी के कारण हादसा हुआ। जिस पर कंपनी सफाई दी है।
पढ़ें :- Peddi Ki Awaz: भोपाल कॉन्सर्ट में म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान और मेगास्टार राम चरण के साथ झूमे फैंस
दरअसल, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखा रहा है कि ड्राइवर कार में घुसने की कोशिश करता दिख रहा है, जबकि कार ढलान से नीचे लुढ़कने लगती है। इस दौरान कार युवक के ऊपर से गुजर जाती है। यह घटना तमिलनाडु के अविनाशी में हुई। जहां पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। पूरी दुखद घटना मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि इसे हैरियर ईवी के मालिक के एक रिश्तेदार ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कार समन मोड में थी जब वह रैंप से नीचे लुढ़क गई, जिससे मृतक के सिर में चोट लग गई।
Tata Harrier EV इसी साल जून में लॉन्च हुई है। 25 लाख कीमत है। इसमें एक फीचर दिया गया- कार key बटन से कार को आप थोड़ी दूर से बुला सकते हैं। रिवर्स में भी। अब आरोप है कि इसी फीचर summon mode की खराबी ने युवक की जान ले ली। घटना CCTV में कैद हो गयी। pic.twitter.com/SKZVQQsspI
— Abhimanyu Indian (@Abhi321997) August 22, 2025
पढ़ें :- बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कई अधिकारी हुए सस्पेंड, लापरवाह अफसरों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार
हैरियर ईवी दीवार से टकराने के बाद आगे की ओर बढ़ने लगती है। इसलिए, वीडियो से यह समझना मुश्किल है कि यह ड्राइवर की गलती थी या कार में कोई खराबी। हालाँकि, कार को अभी तक जांच के लिए टाटा मोटर्स के कारखाने में नहीं लाया गया है। दुर्घटना के बारे में बात करते हुए, टाटा मोटर्स ने एक बयान जारी कर सफाई दी है।
कंपनी ने कहा “हमें इस दुखद दुर्घटना की सूचना मिली है और हम इस क्षति से बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएँ, प्रार्थनाएँ और हार्दिक समर्थन मृतक के परिवार के साथ हैं। हम वर्तमान में सभी प्रासंगिक तथ्य एकत्र कर रहे हैं। ऑनलाइन/सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो से प्रारंभिक अवलोकन से पता चलता है कि वाहन गुरुत्वाकर्षण के कारण ढलान के ऊपर से लुढ़क गया होगा और किसी अज्ञात वस्तु से टकराने के बाद उछल गया होगा, जिससे पता चलता है कि मोटर चालू नहीं थी। वाहन परिवार के पास ही है और घटना के बाद से ही चलाया जा रहा है, और हमें अभी तक इसका निरीक्षण करने का अवसर नहीं मिला है।”