VIDEO : सोशल मीडिया पर अयोध्या व राम मंदिर ट्रेंड में बना हुआ है। इस बीच मशहूर लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाया गया वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। यह वायरल हो रहा है। वीडियो में मनोज कहते हैं, “22 जनवरी ये वो तारीख है, जो अपने आप चलकर हमारे पास नहीं आई है। हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है।
पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..
पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं। पता नहीं कितनी बहनों की राखियां भाई की कलाई को तरसती रह गईं। पता नहीं कितने पिताओं ने अपने बेटों की जलती चिताएं देखी हैं। तब हमें 22 जनवरी देखना नसीब हो रहा है। अंत में वे ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए दिखे।
22 जनवरी हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है!#JaiShreeRam #RamAayenge #AyodhyaSriRamTemple #MereGharRamAayeHai #ShriRam #22january #mmm #ManojMuntashir pic.twitter.com/xnk9pMUF4c
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) January 22, 2024
पढ़ें :- पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर; लिखा- ‘माई हमार दुनिया’
मनोज अक्सर अपने आर्टिकल्स में देशभक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं को बहुत खूबसूरत तरीके से व्यक्त करते रहते हैं। वे टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी सिंगिंग शो में भी कुछ इसी तरह से पेश आते हैं। हालांकि मनोज को पिछले साल रामायण पर आधारित प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग के कारण आलोचना झेलनी पड़ी थी। बाद में मनोज ने इसके लिए माफी भी मांगी थी। फिल्म फ्लॉप रही थी।