Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Video Viral : बाबा रामदेव के वीडियो पर अमेरिकी अरबपति का ऐसा कमेंट, योग गुरु ने गुस्से में कर दिया ब्लॉक

Video Viral : बाबा रामदेव के वीडियो पर अमेरिकी अरबपति का ऐसा कमेंट, योग गुरु ने गुस्से में कर दिया ब्लॉक

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पतंजलि के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव (Patanjali founder Yoga Guru Baba Ramdev) ने अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन (American billionaire Brian Johnson) को अपनी X प्रोफाइल से ब्लॉक कर दिया है। बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब ब्रायन जॉनसन (Brian Johnson) ने रामदेव के एंटी-एजिंग दावों पर सवाल (Questions raised on anti-ageing claims) उठाए। बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर अमेरिकी कारोबारी ने सवाल उठाए। चलिए बताते हैं पूरा मामलाा क्या है?

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

बीते मंगलवार को रामदेव (Baba Ramdev) ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घोड़े के साथ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने दावा किया कि पतंजलि के कुछ उत्पादों के सेवन से व्यक्ति इतना ताकतवर बन सकता है, मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता पा सकता है और एंटी-एजिंग (Anti-Ageing) के लाभ ले सकता है।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने लिखा कि “घोड़े की तरह तेज दौड़ने की ताकत, मजबूत इम्युनिटी, एंटी-एजिंग और पावर चाहिए तो स्वर्ण शिलाजीत एवं इम्यूनोग्रिट गोल्ड खाइए। बता दें कि स्वर्ण शिलाजीत और इम्यूनोग्रिट गोल्ड पतंजलि के उत्पाद हैं, जिसे रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने 2006 में स्थापित किया था।

ब्रायन जॉनसन ने क्या कमेंट किया?

अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन (Brian Johnson) ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए भारत की खराब वायु गुणवत्ता को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, कि इस समय हरिद्वार की वायु गुणवत्ता PM 2.5 स्तर 36 µg/m³ है, जो प्रतिदिन लगभग 2 सिगरेट पीने के बराबर है। इससे हार्ट अटैक का खतरा 40-50% तक बढ़ जाता है, फेफड़ों के कैंसर की संभावना तीन गुना बढ़ जाती है, साथ ही क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और समय से पहले मृत्यु (5-7 साल कम जीवन) का खतरा भी बढ़ जाता है। ब्रायन जॉनसन की इस टिप्पणी के बाद रामदेव ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।

 

भारत में पॉडकास्ट बीच में छोड़कर भागे थे ब्रायन जॉनसन (Brian Johnson) ने पिछले साल निकिल कामथ के पॉडकास्ट के दौरान भी भारत की वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई थी। उन्होंने पॉडकास्ट बीच में ही छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें भारत की खराब हवा से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही थीं। इसके बाद जॉनसन ने स्पष्ट किया था कि जब मैं भारत में था, तो मैंने पॉडकास्ट को जल्दी खत्म कर दिया क्योंकि कमरे में बाहरी हवा सर्कुलेट हो रही थी, जिससे मेरा एयर प्यूरीफायर भी बेअसर हो गया था। हालांकि, निकिल कामथ एक शानदार होस्ट हैं और हमें बातचीत में मजा आ रहा था।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल
Advertisement