हरिद्वार। योग गुरू बाबा रामदेव के गधी का दूध (Donkey’s Milk) पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। बता दें कि यह वीडियो हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ (Patanjali Yoga Peeth) का है। यहीं पर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने गधी का दूध (Donkey’s Milk) निकाला और फिर पी गए। पीने के बाद उन्होंने इसके स्वाद की तारीफ की और गुणों के बारे में बताया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- गोल्डन टेंपल में अरदास करने पहुंची सारा अली खान फफक-फफक कर रोने लगी; आयुष्मान खुराना भी रह गए हैरान
दरअसल वायरल वीडियो में योग गुरु गधी के दूध (Donkey’s Milk) पीने के फायदे बता रहे हैं। योग गुरु देसी जड़ी-बूटियों और खानपान से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा करते हैं। वे वीडियो में गधी के दूध (Donkey’s Milk) का महिमा मंडन कर रहे हैं। गधी का दूध (Donkey’s Milk) पीने के बाद उन्होंने इसके स्वाद की खूब तारीफ की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बाबा रामदेव ने शेयर किया वीडियो
वैशाख नंदिनी का दूध सुपर कॉस्मेटिक?#Ayurved #Yog #PatanjaliWellness #SkinCare pic.twitter.com/x0zwTIUmDr
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) December 3, 2024
पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा
बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने खुद इसका वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के अनुसार, उन्होंने लाइफ में पहली बार गधी का दूध निकाला है। इसके पहले वे ऊंटनी, गाय, भेड़, बकरी का दूध निकाल चुके हैं। उन्होंने गधी का संस्कृत नाम बताया औऱ कहा कि वैशाख नंदनी का दूध सुपर टोनिक का काम करता है। इसे सुपर कॉस्मेटिक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाबा राम देव(Baba Ramdev) ने पहली बार गधी का दूध निकाला, उसे कटोरी में लिया और पीकर इसकी खूब सराहना की। उन्होंने पीने से पहले कहा कि वे पहली बार गधी के दूध का स्वाद लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ‘सच में वेरी टेस्टी… सच्ची, मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैंने गाय, भैंस, ऊंटनी, भेड़-बकरियों का दूध पीकर देखा है, सच में बहुत गजब का है भाई। यह पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है।
‘इसे कोई गधा या गधी न कहे’
बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने आगे कहा कि मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा (Egyptian Queen Cleopatra) गधी के दूध से नहाती थीं, यह उनकी सुंदरता का राज था। यह काफी गुणकारी है साथ ही औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि हर जीव का सम्मान करना चाहिए और आज के बाद इसे कोई गधा या गधी कहकर अपमान न करे। हर वो जीव इस धरती पर है, उसकी काफी महिमा है इसलिए इनका अनादर न करें।