पीलीभीत। यूपी (UP) के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) के ट्रांस शारदा क्षेत्र (Trans Sharda Area) के खेतों में शेर की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दृश्य को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद से क्षेत्र के निवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग (Forest Department) से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और शेर को पकड़ने की मांग की है। शेर ने कई दिनों से आबादी क्षेत्र में आतंक मचाया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
अब शेर देखना हो तो पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में आइये… खेतों में शेर घूमते दिख जायेंगे… #pilibhit pic.twitter.com/txaZ4xZudg
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) April 4, 2025
मिली जानकारी घर के समीप शेर को देखकर अफरा तफरी मची हुई। एक सिख किसान पर भी शेर ने झपटा मारा, लेकिन उसका शिकार होने से किसान किसी तरह से बच गया। लोगों के शोर शराबा कर शेर को खेतों की तरफ खदेड़ा। पिछले कई दिन से आबादी क्षेत्र में शेर घूम रहा है। खेतों में शेर की मौजूदगी होने की दहशत से कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि ट्रांस शारदा क्षेत्र (हजारा) के गांव कबीरगंज के समीप का यह मामला बताया जा रहा है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) को सामने ला दिया है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी तरफ वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग (Forest Department) की टीम वीडियो के आधार पर मौके पर जांच करने और निगरानी करने की बात कह रही है।