नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के कई महीने बाद अब पाकिस्तार के खूंखार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कमांडर (Jaish-e-Mohammed Commander) ने भी खौफनाक सच को आखिरकार स्वीकार कर ही लिया है। उसने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान बहावलपुर में हुए हमले में आतंकवादी मसूद अजहर (Masood Azhar) के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। जैश ए मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी (Commander Masood Ilyas Kashmiri) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Film Operation Sindoor : भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का किया ऐलान
जैश कमांडर मसूद इलियास ने जानें क्या कहा?
इस वीडियो में मसूद इलियास कश्मीरी (Masood Ilyas Kashmiri) ने बताया कि किस तरह से भारतीय सशस्त्र बलों ने उनके ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया। वीडियो में मसूद इलियास (Masood Ilyas) कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ‘अपने देश की सीमाओं की हिफाजत के लिए हम दिल्ली में लड़े, काबुल और कांधार में लड़े। सबकुछ कुर्बान करने के बाद 7 मई को मौलाना मसूद अजहर (Maulana Masood Azhar) के परिवार को तबाह कर दिया गया। भारतीय सुरक्षा बलों ने बहावलपुर में उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर दिया।’
Jaish-e-Mohamad top commander Masood ilyas kashmiri admits that On 7th May his leader Masood Azhar's family was torn into pieces in Bahawalpur attack by Indian forces.
पढ़ें :- PAK-Afghan War : ऑपरेशन सिंदूर में तबाह नूर खान बेस पर अफगानिस्तान का हमला, 35 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
Look at the number of gun-wielding security personnel in the background. According to ISPR… pic.twitter.com/OLls70lpFy
— OsintTV
(@OsintTV) September 16, 2025
ऑपरेशन सिंदूर
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की निर्मम तरीके से हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लश्कर ए तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और जैश ए मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़े नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने भी बाद में स्वीकार किया कि नौ जगहों पर हमला हुआ। इनमें बहावलपुर, कोटली और मुरीदके जैसे आतंकी प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल थे। बहावलपुर पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर है और इसे जैश ए मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का गढ़ माना जाता है।
पढ़ें :- Operation Sindoor : ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ, बोले- किराना हिल्स पर स्ट्राइक से पस्त हुआ पाक, उनके पास हैं कई सबूत
मसूद अजहर ने खुद किया था स्वीकार
लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित, जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह, जिसे उस्मान-ओ-अली परिसर के नाम से भी जाना जाता है, में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का मुख्यालय स्थित है। जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का मुख्य केंद्र होने के कारण इसे निशाना बनाया गया। संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर (Masood Azhar) को प्रतिबंधित किया हुआ है। मसूद अजहर (Masood Azhar) ने 2000 के दशक की शुरुआत में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का गठन किया। यह आतंकी संगठन पिछले दो दशकों में भारत में कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि मसूद अजहर (Masood Azhar) ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि भारतीय अभियान में उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए थे।