लखनऊ। यूपी के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh District) की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल (Jansatta Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya) विजयादशी पर्व (Vijayadashi Festival) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विजय दशमी पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : अखिलेश यादव, बोले- धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिरे, भाजपा पांच सीट नहीं 50 जिलों में हारी
इस वीडियो में राजा भैया अपने बेंती स्थित राजभवन में शस्त्र पूजन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि एक बड़ी मेज पर 200 से अधिक हथियार सजे हुए दिख रहे हैं। इनमें बंदूकें और अन्य असलहे शामिल हैं। विजय दशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा सनातन धर्म में लंबे समय से चली आ रही है और राजा भैया हर साल यह अनुष्ठान करते हैं।
राजा भैया द्वारा विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन
कौन बोल रहा था बे कि हथियार अवैध है ….बाकी इन हथियारों से भी बड़ा हथियार राजा भैया का धैर्य है….. pic.twitter.com/j9oTsMKWny
— Lokendra Singh (@LSinghShekhawat) October 2, 2025
पढ़ें :- India's Got Latent 2 : पीएम मोदी की नकल कर रहे कंटेस्टेंट ने कुणाल कामरा को किया रोस्ट,देखें Video Viral
राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन
राजा भैया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे धार्मिक परंपरा मानकर देख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस वीडियो ने एक पुराने विवाद को फिर से ताजा कर दिया है। बताते चलें कि कुछ समय पहले उनकी पत्नी रानी भानवी सिंह (Bhanavi Singh) ने आरोप लगाया था कि राजा भैया के पास अवैध असलहों का जखीरा मौजूद है। उन्होंने इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से लिखित शिकायत भी की थी। ऐसे में दशहरे पर सामने आया यह वीडियो उनके आरोपों को फिर से सुर्खियों में ला रहा है।
शस्त्र पूजन का वीडियो वायरल
फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी