Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral : अब सपा नेता का रंगीन मिजाज कैमरे में कैद, गोद में युवती, हाथ में शराब की बोतल…

Video Viral : अब सपा नेता का रंगीन मिजाज कैमरे में कैद, गोद में युवती, हाथ में शराब की बोतल…

By santosh singh 
Updated Date

Video Viral : यूपी के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एक नेता का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। वीडियो में दिख रहा सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव बताया जा रहा है। हालांकि hindi.pardaphash.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

वीडियो में क्या है और कौन है सपा नेता?

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वायरल वीडियो में सपा नेता एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। युवती के हाथ में शराब की बोतल है और वह सपा नेता की गोद में बैठी दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति प्रयागराज के मेजा लोहारी गाँव का रहने वाला है। वह लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़ा रहा है और पार्टी में उसने जिला सचिव, तहसील उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

वीडियो एक बंद कमरे का है जिसमें 4-5 लोग शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। कमरे में दो-तीन युवतियाँ भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सपा नेता के साथ दो और व्यक्ति भी मौजूद हैं। ऐसा माना जा रहा है कि डांस और शराब पार्टी के दौरान यह वीडियो बनाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेजा थाने को मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि वीडियो असली है या फर्जी और इसे कब और किसने बनाया है। वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए तकनीकी जाँच भी की जा रही है।

 ‘यह राजनीतिक साजिश ‘

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इस पूरे मामले को समाजवादी पार्टी के नेता ने झूठा और राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह वीडियो फर्जी है और उन्हें बदनाम करने के लिए उनकी ही पार्टी के एक विधायक ने यह साजिश रची है। सपा नेता का कहना है कि इस समय उनके परिवार में शादी है इसलिए वह व्यस्त हैं। शादी के बाद वह अधिकारियों को इस मामले में लिखित शिकायत देंगे और अपनी बेगुनाही साबित करेंगे।

नेता पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

बता दें कि जिस सपा नेता का वीडियो वायरल हुआ है उन पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मेजा थाने में उनकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। उन पर हत्या की कोशिश, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, सड़क जाम और चुनाव के दौरान बवाल जैसे आरोपों में 10 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए गंभीरता से जाँच कर रही है जबकि सपा नेता खुद को बेगुनाह बताते हुए राजनीतिक साजिश का आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement