Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral-पिकनिक मनाने गए युवक को फोटो खिंचवाना जानलेवा हुआ साबित, कावेरी नदी की तेज धार में बहा

Video Viral-पिकनिक मनाने गए युवक को फोटो खिंचवाना जानलेवा हुआ साबित, कावेरी नदी की तेज धार में बहा

By santosh singh 
Updated Date

मैसूर। कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर (Mysuru) से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है। यहां पिकनिक मनाने आए एक युवक को फोटो खिंचवाना जानलेवा साबित हो गया। युवक फोटो खिंचवाने के लिए पुल के किनारे पर खड़ा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और कावेरी नदी (Cauvery River) की तेज धार में गिर गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शख्स के नदी में गिरते वक्त का क्लिप कैमरे में कैद हो गया है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

शख्स की पहचान महेश (Mahesh) नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 36 वर्षीय महेश ऑटो रिक्शा (Autorickshaw Driver) चलाता था। बीते दिनों वह श्रीरंगपट्टनम (Srirangapatna) में सर्व धर्म आश्रम के पास कृष्णराज सागर (KRS) क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

पिकनिक के दौरान महेश (Mahesh) अपनी फोटो खिंचवाने के लिए कावेरी नदी (Cauvery River) पर बन रहे निर्माणधीन पुल पर चढ़ गया। इस दौरान वह पुल पर खड़ा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से गिर गया। कथित तौर पर महेश का पैर एक उभरी हुई चट्टान से टकराने से वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल आपातकालीन टीम उसकी तलाश में जुटी है।

Advertisement