Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video Viral : क्रिकेट पिच पर छक्का लगाते ही धड़ाम से गिरा युवक, मौत वीडियो में कैद

Video Viral : क्रिकेट पिच पर छक्का लगाते ही धड़ाम से गिरा युवक, मौत वीडियो में कैद

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाणे के मीरा रोड (Mira Rod) इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में क्रिकेट खेलते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुलाबी जर्सी पहने हुए व्यक्ति को एक बेहतरीन शॉट मारता है। छक्का लगाते ही युवक लड़खड़ाने लगता है कि और क्रिकेट पिच पर धड़ाम से गिर जाता है।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

मौजूद साथी खिलाड़ी तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ते है और उसे होश में लाने की कोशिश करते है, लेकिन, वह व्यक्ति जमीन पर बेहोश पड़ा रहा। क्रिकेटर की पहचान अभी तक हो नहीं पाई है। पुलिस के अनुसार, अधिकारी मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
Advertisement