Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VIDEO : भारत बना चैंपियन तो 75 साल के सुनील गावस्कर खुशी में उछल-उछल करने बच्चों की तरह करने लगे डांस

VIDEO : भारत बना चैंपियन तो 75 साल के सुनील गावस्कर खुशी में उछल-उछल करने बच्चों की तरह करने लगे डांस

By santosh singh 
Updated Date

Sunil Gavaskar Dance after India Win Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भारत की जीत के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar)  खुशी के मारे झूम उठे। और इस डांस का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

दरअसल, भारत की जीत के बाद सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) खुशी से दुबई ग्राउंड पर बच्चों की तरह नाचने लगे। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, फैंस इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोल रहे हैं कि पूरे देश की अभी यही फीलिंग हैं।

दरअसल, सुनील गावस्कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। वह भारत के फाइनल जीतने के बाद अपनी ख़ुशी को रोक नहीं पाए। सामने रोहित शर्मा, विराट कोहली एंड टीम ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट कर रही थी तो उनके सामने सुनील गावस्कर बच्चों की तरफ नाचने लगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड टीम से मिले 252 के लक्ष्य को भारत ने 6 गेंद शेष रहते हासिल किया और 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

सुनील गावस्कर के डांस पर आए ऐसे रिएक्शन

सुनील गावस्कर को उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है। वह बड़े बड़े क्रिकेटर्स के वीक पॉइंट्स पर चर्चा करने से नहीं घबराते, वह खुलकर आलोचना भी करते हैं।

पढ़ें :- U19 Asia Cup 2026 : सहवाग के तूफान में उड़ा नेपाल, अंडर-19 एशिया कप में 10 विकेट से जीता भारत

तो ऐसे में टीम इंडिया की जीत के बाद उनके जश्न में डूबने को लेकर एक फैन ने पोस्ट किया कि सख्त लोग अक्सर सबसे ज्यादा परवाह करने वाले होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि केवल एक दिग्गज ही दिग्गजों की आलोचना कर सकता है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आलोचना आवश्यक है।

Advertisement