Groom Playing Ludo In Mandap: शादियों के सीजन में आए दिन कोई न कोई वीडियो या तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हैं। लेकिन इस बार तो कैमरामैन ने मंडप में दूल्हे को लूडो खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। जिसकी पोस्ट अब खूब वायरल हो रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं मंडप में लूडो खेलते दूल्हे की ये मजेदार पोस्ट-
वायरल हो रही इस तस्वीर में दूल्हा अपने 2 दोस्तों के साथ लूडो खेलते देखा जा सकता है।
पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी
ये तस्वीर शादी के मंडप की है। एक तरफ जहां हर कोई शादी की तैयारियों में जुटा है और रस्मों की तैयारी कर रहा है। वहीं दूल्हे का पूरा ध्यान अपनी गोटी पर है कि कही वह कट न जाए। तस्वीर देखने पर पता लगता है कि मंडप में अभी दुल्हन का इंतजार हो रहा है। उसके बाद ही शादी शुरू होगी।
Bro has his own priorities pic.twitter.com/CEVJnfPpvb
— Muskan (@Muskan_nnn) November 27, 2024
पढ़ें :- मैनपुरी में दामाद और सास पुलिस के सामने शादी की जिद्द पर अड़े: महिला पांच बच्चों की मां है...
मंडप में लूडो खेलते दूल्हे की इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर@Muskan_nnn नाम की यूजर ने शेयर किया गया है। यूजर ने दूल्हे की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- भाई की अपनी प्राथमिकताएं है। उनकी इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक साढ़े 4 लाख से ज्यादा व्यूज और 10 हजार लाइक मिल चुके हैं।