Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : दुबई से लौटे शौहर को बीबी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, शव ट्रॉली बैग में भरकर लगाया ठिकाने

Video : दुबई से लौटे शौहर को बीबी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, शव ट्रॉली बैग में भरकर लगाया ठिकाने

By santosh singh 
Updated Date

देवरिया: यूपी के देवरिया जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। मामला देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव का है। जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। फिर शव को ट्रॉली बैग में भरकर 55 किलोमीटर दूर फेंक दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय नौशाद अहमद के रूप में हुई है, जो हाल ही में दुबई से लौटकर घर आया था। ये घटना तब सामने आई जब तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव के एक खेत में संदिग्ध हालात में ट्रॉली बैग पड़ा मिला।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

खेत मालिक जितेंद्र गिरी गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे। तभी उनकी नजर पास के खेत में पड़े एक बैग पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा?

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की गई। जब ट्रॉली बैग खोला गया तो सबके होश उड़ गए। बैग के अंदर नौशाद की लाश मिली। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। बैग के पास से एक विदेशी सिम कार्ड, एक बारकोड और एक दस्तावेज की फोटो कॉपी मिली, जिसकी मदद से शव की पहचान हो सकी।

पुलिस ने तुरंत भटौली गांव पहुंचकर नौशाद के घरवालों से पूछताछ की। इसी दौरान पत्नी के व्यवहार से पुलिस को शक हुआ और जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने हत्याकांड की पूरी साजिश कबूल कर ली।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

आरोपी प्रेमी की तलाश जारी

पत्नी ने बताया कि उसके प्रेम संबंधों के बीच उसका पति रोड़ा बन रहा था। इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर नौशाद की हत्या की और फिर शव को ट्रॉली बैग में डालकर 55 किलोमीटर दूर फेंक दिया। ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। फिलहाल पत्नी पुलिस की गिरफ्त में है और उसका प्रेमी फरार है। पुलिस की एसओजी और अन्य टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। एएसपी अरविंद वर्मा (ASP Arvind Verma) ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और जल्दी ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव में दहशत का माहौल

इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक पत्नी अपने प्रेमी के लिए इतनी बेरहम हो सकती है। गांव में दहशत का माहौल है और हर कोई इस वारदात की चर्चा कर रहा है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement