Team India reached Adelaide: पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए कैनबरा से टीम इंडिया एडिलेड पहुंच चुकी है। इससे पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला था। वहीं, बीसीसीआई ने टीम के एडिलेड पहुंचने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल डांट लगाते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
दरअसल, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के एडिलेड एयरपोर्ट पर एंट्री का वीडियो का शेयर किया है। इस दौरान ओपनर यशस्वी जायसवाल नो एंट्री क्षेत्र में फंस गए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा और अन्य साथी बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान रोहित बड़े भाई की तरह यशस्वी को फटकार लगाते हुए कहते हैं- , ”तू क्यों गया वहां?” इस दौरान शुबमन गिल मजे लेते हुए नजर आए। उन्होंने ”यशस्वी जायसवाल फंस गया। इसमें बताया गया कि वहां नो एंट्री है। अगर हम करीब जाएंगे तो वो खुलेगा। सिर्फ जब हम करीब जाएंगे।”
Banter check
Hat check
Travel day
#TeamIndia have arrived in Adelaide #AUSvIND pic.twitter.com/hRDUfOTcpf पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
— BCCI (@BCCI) December 3, 2024
वीडियो में आगे एयरपोर्ट पर शॉपिंग के दौरान सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और आर अश्विन मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा भी एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में बारिश होती नजर आ रही है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाना है। इस डे/नाइट टेस्ट में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज में बढ़त को 2-0 करना चाहेगी।