Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Vijay Hazare Trophy Final: आज विदर्भ और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला; जानें- कब, कहां देखे पाएंगे लाइव मैच

Vijay Hazare Trophy Final: आज विदर्भ और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला; जानें- कब, कहां देखे पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

Vijay Hazare Trophy 2024-25 Final: भारत में खेले जा रहे घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का मौजूदा सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले विदर्भ और कर्नाटक की टीमें आमने-सामने होंगी। जिसमें विदर्भ को अपने पहले खिताब की तलाश होगी, जबकि कर्नाटक की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनने उतरेगी।

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का पहला सेमी-फाइनल बुधवार को हरियाणा और कर्नाटक के बीच खेला गया था, जिसमें कर्नाटक की टीम ने हरियाणा को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इसके बाद गुरुवार को खेले गए दूसरी सेमी-फाइनल में विदर्भ ने महाराष्ट्र को 69 रन से हराया था। इस सीजन कर्नाटक की कप्तानी मयंक अग्रवाल कर रहे हैं, जबकि विदर्भ की कमान करुण नायर के हाथों में हैं। दोनों ही कप्तानों ने मौजूदा सीजन में बल्ले से खूब रन बटोरे हैं। आइये, जानते हैं कि कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल मैच में कब और कहां देख पाएंगे-

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच शनिवार 18 जनवरी 2025 को खेला जाएगा।

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच कहां खेला जाएगा? 

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच शनिवार 18 जनवरी 2025 को दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच को टीवी पर कहां देख पाएंगे? 

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच को फैंस स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनल पर देख सकते हैं।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

कर्नाटक बनाम विदर्भ, विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement