पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और अशोक चौधरी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक न्यूज चैनल की वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार की बंदरबांट को लेकर डिप्टी सीएम और वरिष्ठ मंत्री के बीच विवाद हो रहा है।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : ये दो बड़े पदाधिकारी ट्रस्ट को घर की कपंनी की तरह चला रहे थे, हर नियुक्ति में होती थी मनमर्जी
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भ्रष्टाचार की बंदरबांट को लेकर एनडीए के उपमुख्यमंत्री और वरीय मंत्री बैठक में ही एक दूसरे से झगड़ने लगे। जदयू के अधीन ग्रामीण कार्य विभाग में ग्लोबल टेंडरिंग के माध्यम से केवल बड़े ठेकेदारों को ठेका देकर चुनाव पूर्व जेडीयू ने 1000 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य रखा है।
भ्रष्टाचार की बंदरबाँट को लेकर एनडीए के उपमुख्यमंत्री और वरीय मंत्री बैठक में ही एक दूसरे से झगड़ने लगे।
जदयू के अधीन ग्रामीण कार्य विभाग में ग्लोबल टेंडरिंग के माध्यम से केवल बड़े ठेकेदारों को ठेका देकर चुनाव पूर्व जेडीयू ने 1000 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य रखा है। चुनाव… pic.twitter.com/ekAgmd79yo
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 21, 2025
पढ़ें :- 'भगवान राम अपने मंदिर के लुटेरों को सजा नहीं दे सकते तो आपका भला क्या करेंगे...' पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान
चुनाव पूर्व ग्रामीण सड़कों का निर्माण भी नहीं होना है लेकिन केवल टेंडर मैनेज कर लूट-खसोट का खेल चल रहा है। भ्रष्टाचार इतना अधिक है कि एनडीए विधायक भी चूं तक नहीं कर सकते। हर घर का नल का जल तो इससे भी बड़ा भ्रष्टाचार है। उसमें राज्य के खजाने से हज़ारों करोड़ की संस्थागत लूट हुई है। मुख्यमंत्री अचेत और खामोश है। बाक़ी मंत्रियों को अच्छे से पता है कि सरकार जाने वाली है इसलिए खुलम-खुला लूट मची है। उपमुख्यमंत्री बेचारे विजय सिन्हा जी को कितना बेबस कर दिया है।