Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 47 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से मशहूर फिल्ममेकर की मौत, छाई शोक की लहर

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 47 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से मशहूर फिल्ममेकर की मौत, छाई शोक की लहर

By santosh singh 
Updated Date

Vikram Sugumaran Passed Away : साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) के जाने-माने निर्देशक विक्रम सुगुमारन (Director Vikram Sugumaran) का 47 वर्ष की उम्र में सोमवार को हार्ट अटैक (Heart Attack) से निधन हो गया है। ये खबर मिलते है इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और उनके करीबी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्देशक को दिल का दौरा तब पड़ा जब वो बस में सफर कर रहे थे। उनके अचानक निधन की खबर मिलने के बाद सोशल मीडिया पर शोक छाई हुई है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

मिली जानकारी के मुताबिक, सुगुमारन एक नई स्क्रिप्ट को एक प्रोड्यूसर को सुनाने के बाद मदुरई से वापस लौट रहे थे कि तभी अचानक उन्हें चेस्ट में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

‘माधा यानाई कूटम’ के लिए जाने जाते थे विक्रम सुगुमारन

बता दें कि, निर्देशक विक्रम सुगुमारन (Director Vikram Sugumaran) खासतौर पर अपनी फिल्म ‘माधा यानाई कूटम’ (Madha Yaanai Kootam)  के लिए जाने जाते थे। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई बल्कि समीक्षकों की भी काफी प्रशंसा बटोरी थी। विक्रम के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक अभिनेता के तौर पर की थी और ‘पोलाधवन’ तथा ‘कोडीवीरन’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद विक्रम ने 2013 में निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और ‘माधा यानाई कूटम’ (Madha Yaanai Kootam) के माध्यम से ग्रामीण जीवन को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश किया। दर्शकों और समीक्षकों से इस फिल्म के लिए उन्हें खूब प्रसंशा मिली। 2023 में विक्रम ने रावण कोट्टम’ के जरिए निर्देशन में वापसी की था, हालांकि यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईष इसके अलावा विक्रम की आखिरी निर्देशित फिल्म थीरम बोरम’ थी, जिसकी कहानी पर्वतारोहण के आस-पास घूमती है।

Advertisement